Media24Media.com: Senior journalist Lalit Surjan Died

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Senior journalist Lalit Surjan Died. Show all posts
Showing posts with label Senior journalist Lalit Surjan Died. Show all posts

वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

देशबंधु समाचार समूह के प्रधान संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और कवि ललित सुरजन (Senior journalist Lalit Surjan Died) का बुधवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने शाम करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। वे 74 वर्ष के थे, ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि 'प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और पत्रकार ललित सुरजन जी के निधन की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है। आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया। सांप्रदायिकता और कूपमंडूकता के ख़िलाफ़ देशबंधु के माध्यम से जो लौ मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे ललित भैया ने बखूबी आगे बढ़ाया।









पूरी ज़िंदगी उन्होंने मूल्यों को लेकर कोई समझौता नहीं किया। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। ललित भैया को मैं छात्र जीवन से ही जानता था और राजनीति में आने के बाद समय-समय पर मार्गदर्शन लेता रहता था।





वे (Senior journalist Lalit Surjan Died) राजनीति पर पैनी नज़र रखते थे और लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था थी। नेहरू जी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा मुझे बहुत प्रेरित करती थी। उनके नेतृत्व में देशबंधु ने दर्जनों ऐसे पत्रकार दिए हैं, जिन पर छत्तीसगढ़ और मप्र दोनों को गर्व हो सकता है।'


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.