Media24Media.com: Samriddhi Highway Accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Samriddhi Highway Accident. Show all posts
Showing posts with label Samriddhi Highway Accident. Show all posts

Highway Accident : मिनी बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, 12 की मौत, 23 घायल

No comments Document Thumbnail

 Samriddhi Highway Accident :  महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी बस में तकरीबन 35 यात्री सवार थे। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब 12.30 बजे हुई। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने आगे कहा कि नियंत्रण खोने की वजह से बस पीछे की तरफ से कंटेनर से टकरा गई। इसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें से पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरा नगर के निवासी हैं।

बता दे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन दिसंबर 2022 में पीएम मोदी ने किया था। दिसंबर 2022 से लेकर अब तक 800 से अधिक हादसे इस एक्सप्रेसवे पर हो चुके हैं। बता दें कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे का पूरा नाम ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे’ महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग है। ये एक्सप्रेसवे राज्य के 10 जिलों से होकर गुजरता है।  नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे समेत दस जिलों से होकर गुजरता है।

समृद्धि एक्सप्रेसवे के दो चरणों का काम पूरा हो चुका है, जबकि तीसरे चरण का काम जारी है। दूसरे चरण का उद्घाटन डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया था। तीसरे चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.