Media24Media.com: Rozgar Mela

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rozgar Mela. Show all posts
Showing posts with label Rozgar Mela. Show all posts

Rozgar Mela : प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

No comments Document Thumbnail

 Rozgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को कहा कि भारतीय युवाओं की समावेशिता देश में उनके विकास का एक महत्वपूर्ण कारक है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक सभा को संबोधित करते हुए, जहां उन्होंने रोजगार मेले के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने में युवाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।


मोदी ने नवनियुक्त युवाओं से विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की प्रगति का समर्थन करने के लिए ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी के पत्र दिए गए हैं। आज भारत सरकार के अलग अलग विभागों में आप युवाओं के नए दायित्वों की शुरूआत हुई है। आपका दायित्व देश के आर्थिक तंत्र को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है, आपका दायित्व देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का है, आपका दायित्व श्रमिकों के जीवन में मूलभूत बदलाव लाने का है।

उन्होंने कहा कि जब युवा राष्ट्र के निर्माण में भागीदार होते हैं, तो राष्ट्र तेज विकास भी करता है और विश्व में अपनी पहचान भी बनाता है। भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को ये दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है। हमारी सरकार हर कदम पर ये सुनिश्चित कर रही है कि देश के युवाओं के लिए रोजगार-स्वरोजगार के अवसर बढ़ें। उन्होंने कहा कि इस बजट में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग मिशन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य है- 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना और भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रॉडक्ट बनाने का मौका देना। इससे ना केवल देश की लाखों MSMEs को...हमारे लघु उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूरे देश में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

Rozgar Mela: 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, आज पीएम मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नई भर्ती हुए लगभग 70,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. इस अवसर पर वह लोगों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. बयान के अनुसार नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत वितरित किए जाएंगे.


43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला

मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं. रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुखता के साथ भर्तियां की जा रही हैं. वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय में नई भर्ती की गई हैं.

इन मंत्रालय व विभागों में मिलेगा रोजगार

इसके अलावा राजस्व विभाग, स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, गृह मंत्रालय सहित कई विभागों में नई भर्ती की गई हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2022 के 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के अभियान की शुरुआत करते हुए रोजगार मेले के पहले चरण की शुरुआत की थी. अब तक कई चरणों में लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं.

रोजगार मेला से देश के विकास में भागीदारी का मिलेगा अवसर

बयान में कहा गया है कि ‘रोजगार मेला’ रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. रोजगार मेले से युवाओं को उनके सशक्तिकरण और देश के विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है. नवनियुक्त कर्मियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है. यहां 400 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.