Media24Media.com: Ram Navami

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Ram Navami. Show all posts
Showing posts with label Ram Navami. Show all posts

Ram Navami 2024: कब मनाई जा रही राम नवमी, पूजा के लिए जानें शुभ मुहूर्त

No comments Document Thumbnail

 Ram Navami 2024: धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। राम नवमी को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आइए जानते हैं, राम नवमी डेट, पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त...


राम नवमी डेट- 17 अप्रैल, 2024, बुधवार

मुहूर्त-

नवमी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 16, 2024 को 01:23 पी एम बजे
नवमी तिथि समाप्त - अप्रैल 17, 2024 को 03:14 पी एम बजे

राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - 11:10 ए एम से 01:43 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 33 मिनट्स

राम नवमी पूजा विधि

इस पावन दिन शुभ जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
अपने घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
घर के मंदिर में देवी- देवताओं को स्नान कराने के बाद साफ स्वच्छ वस्त्र पहनाएं।
भगवान राम की प्रतिमा या तस्वीर पर तुलसी का पत्ता और फूल अर्पित करें।
भगवान को फल भी अर्पित करें।
अगर आप व्रत कर सकते हैं, तो इस दिन व्रत भी रखें।
भगवान को अपनी इच्छानुसार सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
इस पावन दिन भगवान राम की आरती भी अवश्य करें।
आप रामचरितमानस, रामायण, श्री राम स्तुति और रामरक्षास्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।
भगवान के नाम का जप करने का बहुत अधिक महत्व होता है। आप श्री राम जय राम जय जय राम या सिया राम जय राम जय जय राम का जप भी कर सकते हैं। राम नाम के जप में कोई विशेष नियम नहीं होता है, आप कहीं भी कभी भी राम नाम का जप कर सकते हैं।

राम नवमी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

श्री राम जी का चित्र अथवा मूर्ति
पुष्प
नारियल
सुपारी
फल
लौंग
धूप
दीप
घी
पंचामृत
अक्षत
तुलसी दल
चंदन
मिष्ठान

राम नवमी के दिन भगवान राम की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन भगवान राम के मंत्रों का जप करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है और भगवान राम का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

राम

राम नाम ही स्वंय सबसे बड़ा और सिद्ध मंत्र है। जो व्यक्ति रोजाना राम नाम का जप करता है उस पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। राम नवमी के पावन दिन आप अपनी इच्छानुसार राम नाम का जप जरूर करें।

ऊॅं रां रामाय नम:

इस मंत्र का जप करने से सभी विपदाएं दूर हो जाती हैं। भगवान राम का यह मंत्र काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली है। राम नवमी के दिन इस मंत्र का जप जरूर करें। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.