Media24Media.com: Raipur Police

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Raipur Police. Show all posts
Showing posts with label Raipur Police. Show all posts

Raipur Police: आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

No comments Document Thumbnail

 Raipur Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर विपरीत परिस्थितियों पर उग्र हो रहे प्रदर्शनकारी, दंगाइयों से कैसे निपटें और शांति व्यवस्था कैसे नियंत्रित करें को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 19 जुलाई 2024 को पुलिस लाईन रायपुर में बलवा दंगों के दौरान कानून व्यवस्था स्थापित करने हेतु बलवा ड्रील का पूर्वाभ्यास कराया गया।


बलवा मॉकड्रिल रिहर्सल परेड में पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गई। जिसमें टियर गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, मेडिकल पार्टी को अपना-अपना कार्य तय कर दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस ने बात की एवं समझाने की कोशिश की किन्तु लोगों की भीड़ अचानक उग्र हो गई एवं पुलिस पर पथराव करने लगे। यह देख पुलिस ने पहले उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद भी वे नहीं माने तो टियर गैस के गोले दागे तब भी नहीं माने, तब पुलिस द्वारा अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई, किन्तु प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख कर पुलिस टीम द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। इसके उपरांत बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए मजिस्ट्रेट के आदेश उपरांत फायर किया गया। जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए एवं कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु डॉक्टर की टीम द्वारा एम्बुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

बलवा मॉकड्रिल में दोनों ही भूमिकाओं में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे। कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए तथा विपरीत परिस्थितियों में भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए अमले को प्रशिक्षण देने और अपनी क्षमताओं की परख करने के लिए समय-समय पर इस तरह की मॉकड्रिल आयोजित की जाती है, ताकि कानून व्यवस्था ड्यूटी, धरना-प्रदर्शन इत्यादि के दौरान विपरित परिस्थितियों में पुलिसकर्मी अपने आप को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इस दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न पहलुओं पर जानकारी भी दी गई है।

इस अभ्यास में जिला रायपुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी के अतिरिक्त सैकड़ों अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।

एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ रायपुर पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान

No comments Document Thumbnail

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर चलाए गए सप्ताहव्यापी अभियान में एक ही दिन में 1,02,468 नागरिकों द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए संकल्प लेने को एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कर लिया है। रायपुर के इन नागरिकों ने रायपुर पुलिस द्वारा 'सुनो रायपुर' थीम पर 26 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक हफ्तेभर आयोजित किए गए इस अभिनव अभियान के दौरान एक जनवरी को सड़क सुरक्षा संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर नए साल में सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर चलाए गए इस अभिनव अभियान की सराहना की है।

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रायपुर पुलिस ने सक्रिय स्वयंसेवकों की मदद से 'सुनो रायपुर' नाम से चलाए गए इस अभियान में कई बच्चे अपने बड़ों को सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश देकर रायपुर पुलिस का समर्थन करने के लिए आगे आए थे। दिव्यांग महाविद्यालय मन के विकलांग बच्चों ने भी अभियान का समर्थन करने के लिए एक बहुत ही समझदार और भावनात्मक वीडियो संदेश दिया था। 'सुनो रायपुर' का शुभारंभ एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा 26 दिसंबर की शाम को मैग्नेटो मॉल रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम के रूप में किया गया।

रायपुर एसएसपी ने रायपुर के नागरिकों से अपील की थी कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और लापरवाही से वाहन चलाकर या बुनियादी सुरक्षा नियमों को दर किनार कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के बाइक स्टंट या स्पीड ड्राइविंग का प्रयास करते समय अपने परिवार और दोस्तों के बारे में सोचने का अनुरोध किया। वाहन चलाते समय दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। लोगों को ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के लिए सुनिश्चित करने के लिए चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रखने की कोई आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

सुनो रायपुर के सप्ताह भर चलने वाले अभियान के दौरान रायपुर पुलिस की टीमों और 300 सक्रिय स्वयंसेवकों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजार क्षेत्रों, मुख्य चौकों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और वाणिज्यिक क्षेत्रों में यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया। दिलचस्प और शैक्षिक संदेशों वाले पैम्फलेट, तख्तियां, हैंडआउट्स, वीडियो स्क्रीन का भी इस्तेमाल किया गया। इस जागरूकता अभियान के दौरान लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए रायपुर पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी व्यापक रूप से उपयोग किया गया।

गौरतलब है कि भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। अकेले रायपुर जिले में ही हर साल करीब 450 लोगों की मौत हो जाती है। इन मौतों के पीछे मुख्य कारण तेज गति से वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना और हेलमेट न पहनना है। कुछ लोग शराब पीकर भी गाड़ी चलाते हैं और अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। 

कई लोगों को सेलफोन का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोगों को गलत साइड से गाड़ी चलाते हुए, ब्लॉक फ्री लेफ्ट टर्न या सड़कों पर अपने वाहन पार्क करते हुए देखा जा सकता है, जिससे अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं को असुविधा होती है। बुनियादी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से दुर्घटना में होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है।

इस अभियान का नेतृत्व एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, एडीएसपी ट्रैफिक एम आर मंडावी और डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने किया। अभियान को रायपुर ऑटो डीलर्स एसोसिएशन, यंग इंडियंस, सुरक्षित भव फाउंडेशन, सिख केयर इंडिया, आभा फाउंडेशन, आवाज फाउंडेशन, स्पर्श एक कोशिश, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, कोपल वाणी, मिशन संभव, वक्ता मंच और सौभाग्य फाउंडेशन, मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल, प्रांजल सेवा समिति जैसे कई गैर सरकारी संगठनों और संघों के स्वयंसेवकों द्वारा समर्थन और सहयोग दिया गया।

रायपुर के 2 प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों को मिली नई पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर एसएसपी अजय यादव ने मंगलवार को दो प्रधान आरक्षक और 10 आरक्षकों की नई पदस्थापना की है। आदेश के मुताबिक प्रधान आरक्षक मार्तंड सिंह को थाना आमानाका से साइबर सेल में पदस्थ कर दिया है। दूसरे प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार मिश्रा को थाना अभनपुर से राजधानी के थाना डीडी नगर में पदस्थ किया है।









रायपुर एसएसपी अजय यादव ने 10 आरक्षकों को भी दूसरी जगह पदस्थ किया है। जिसमें आरक्षक हिमांशु राठौर को थाना गोल बाजार से साइबर सेल पदस्थ किया है।





  • रोहित पटेल को कंट्रोल रूम से साइबर सेल में पदस्थ किया गया है।
  • संतोष दुबे को जिला विशेष शाखा से साइबर सेल में पदस्थ कर दिया गया है।
  • विकास क्षत्रिय को थाना खमतराई से थाना सिविल लाइन संशोधित करते हुए उन्हें साइबर सेल में पदस्थ किया गया है।
  • धनंजय गोस्वामी को रक्षित आरक्षी केंद्र रायपुर से थाना खमतराई संशोधित कर साइबर सेल में पदस्थ किया गया है।
  • चिंतामणि साहू को रक्षित आरक्षी केंद्र से साइबर सेल में पदस्थ किया गया है।
  • रवि प्रभाकर को थाना मौदहापारा से साइबर सेल भेजा गया है।
  • मुकेश राजपूत को रक्षित आरक्षी केंद्र से थाना आमानाका में पदस्थ किया गया है।
  • योगेश वर्मा को थाना आजाद चौक से थाना तिल्दा नेवरा सीसीटीएनएस कार्य के लिए पदस्थ किया गया है।
  • सुरेश कुमार साहू को थाना तेलीबांधा से माना थाना में पदस्थ किया गया है।

रक्षक बना भक्षक, एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एक युवती ने सब इंस्पेक्टर (SI raped girl in Raipur) के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कबीर नगर पुलिस ने आरोपी एसआई के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।





पुलिस के मुताबिक करीब 25 वर्षीया युवती दुर्ग जिले की रहने वाली है। करीब दो साल पहले वह रायपुर के एक मॉल में काम करती थी। उस दौरान एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उन्होंने आजाद चौक थाने में की। उस दौरान इस मामले की जांच एक एसआई कर रहे थे। जांच के दौरान उन्होंने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन दिया और उनसे दुष्कर्म किया।





ऑपरेशन मछली कांटा : आफत में पड़ गई थी पंचराम की जान, डॉक्टरों ने ऐसे बचाया





बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता (SI raped girl in Raipur) ने कबीर नगर थाने में की। पुलिस ने एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। दूसरी ओर एसआई ने युवती पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में एसआई बस्तर में पदस्थ है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.