Media24Media.com: Railway Jobs 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Railway Jobs 2023. Show all posts
Showing posts with label Railway Jobs 2023. Show all posts

Railway Jobs 2023 : रेलवे में निकली वैकेंसी, 37 हजार तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

Railway Jobs 2023  :  इंडियन रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर जाकर 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आइटी कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।


रेलवे में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 32,000 से 37,000 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी. उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख यानी 28 अगस्त को 18 वर्ष से कम 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

रेलवे में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

पहले अभ्यर्थी को नॉर्थेर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर Recruitment बटन पर क्लिक करना होगा।
एक नई पेज पर Northern Railway Sr Technical Associate Bharti 2023 लिंक होगा उस पर क्लिक करें।
फिर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा। यहाँ सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई दस्तावेज को अपलोड करें।
इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी फोटो व सिग्नेचर कर के अपलोड करने हैं।
आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना है।
आखरी में नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर के Successful होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रिंट आउट रखले।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.