Media24Media.com: RCB

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label RCB. Show all posts
Showing posts with label RCB. Show all posts

IPL 2024 : राजस्थान ने बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, RCB टूर्नामेंट से बाहर

No comments Document Thumbnail

 IPL 2024 Eliminator RCB vs RR :  आईपीएल 2024 में लगातार 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मौके पर चूक गई है. आरसीबी के फैंस को इस मैच में सबसे ज्यादा उम्मीद विराट कोहली से थी. किंग कोहली ने मैच में अच्छी शुरुआत भी की. जब ऐसा लग रहा था कि कोहली रंग में आ गए हैं और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाएंगे, तभी युजवेंद्र चहल ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया. विराट के आउट होने का यह वीडियो वायरल हो गया है.


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल एलिमिनेटर अहमदाबाद में खेला गया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी ने ठीक-ठाक शुरुआत की. उसने पावरप्ले की समाप्ति पर 1 विकेट पर 50 रन बना लिए थे. लेकिन विराट कोहली पावरप्ले के थोड़ी ही देर बाद आउट हो गए.

युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को आउट कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सबसे तगड़ा झटका दिया. चहल ने कोहली को मिडविकेट बाउंड्री पर सब्स्टीट्यूट डोनोवन फरेरा के हाथों कैच करवाया.

विराट कोहली ने आउट होने से पहले 24 गेंद पर 33 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में एक छक्का और तीन चौके जमाए. विराट कोहली के आउट होते ही आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 56 रन हो गया.

विराट कोहली के आउट होते ही सोशल मीडिया पर क्रिकेटफैंस एक्टिव हो गए. ज्यादातर फैंस का कहना था कि विराट का आईपीएल जीतने का सपना फिर टूटने वाला है.

विराट कोहली आईपीएल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे हैं. लेकिन आरसीबी कभी भी खिताब नहीं जीत सकी है. राजस्थान रॉयल्स से यह मुकाबला हारकर वह एक बार फिर खिताब से दूर रह गई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.