Media24Media.com: RBI MPC Meeting

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label RBI MPC Meeting. Show all posts
Showing posts with label RBI MPC Meeting. Show all posts

RBI MPC Meeting: महंगा होगा कर्ज या EMI के बोझ से मिलेगी राहत? कल आएगा रेपो रेट पर फैसला

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)  की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी)  की द्विमासिक तीन दिवसीय समीक्षा बैठक यहां मंगलवार को शुरू हो गई है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी द्विमासिक एमपीसी बैठक 6 से 8 जून तक चलेगी। इस बैठक के फैसलों का ऐलान 8 जून को किया जाएगा।


आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की यह बैठक प्रत्येक दो महीने के अंतराल पर होती है। आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव पर चर्चा की जाएगी। रिजर्व बैंक ने अप्रैल महीने में हुई पिछली बैठक में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया था। आरबीआई गवर्नर ने उस समय कहा था कि ये फैसला इस मीटिंग के लिए लिया गया है लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे फिर से बढ़ाया भी जा सकता है।

हालांकि, जानकारों का कहना है कि आरबीआई के पूर्व में नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में की गई बढ़ोतरी का असर दिखने लगा है। खुदरा महंगाई दर अप्रैल में घटकर रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे 4.7 फीसदी पर आ गया है। ऐसे में एमपीसी की समीक्षा बैठक में इस बार भी नीतिगत दर में बदलाव की गुंजाइश कम दिख रही है। रिजर्व बैंक रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर यथावत रख सकता है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पिछली बार अप्रैल में एमपीसी की बैठक में नीतिगत ब्याज दर में इजाफा रोक दिया था, जो 6.5 फीसदी पर है। इससे पहले महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रिजर्व बैंक की ओर से मई, 2022 के बाद से लगातार रेपो रेट में 2.5 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई थी।


RBI MPC Meeting: कल से शुरू होगी मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक, बढ़ सकते है ब्याज दरें

No comments Document Thumbnail

RBI MPC Meeting: सोमवार को RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होनी है। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी। जिसमे आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को सोमवार नीतिगत ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई इजाफा किया जा रहा है या नहीं इस पर मुहर लगा सकते है।


खबर है की आरबीआई इस बार भी ब्याज दरे बढ़ा सकता है।हालांकि, इसकी वृद्धि दर में जरूर कमी देखी जाएगी। विश्लेषकों के अनुसार, रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल आरबीआई ने रेपो रेट को 5 बार बढ़ाया था और इसे 6.25 फीसदी तक पहुंचा दिया था।

बता दी कि बीते साल दिसंबर में हुई बैठक में एमपीसी ने ब्याज दर में 0.35 फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया था। कुल बढ़ोतरी 225 बेसिस पॉइंट या 2.25 फीसदी की हुई थी। इसमें तीन बार ब्याज दर 0.50 फीसदी बढ़ाई गई थी। रेपो रेट बढ़ने से बैंकों के लिए आरबीआई से पैसा लेना महंगा हो जाता है और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर दिखता है। बैंक भी फिर ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। होम लोन की ब्याज दरें पहले ही 8.50 फीसदी से ऊपर निकल चुकी हैं। एक बार फिर ब्याज बढ़ने से इसके और ऊपर जाने की आशंका है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.