Media24Media.com: Pushkar Singh Dhami takes oath as CM

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Pushkar Singh Dhami takes oath as CM. Show all posts
Showing posts with label Pushkar Singh Dhami takes oath as CM. Show all posts

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने ली CM पद की शपथ, इन मंत्रियों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ

No comments Document Thumbnail

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। खटीमा से BJP विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनें है। देहरादून स्थित राजभवन पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के अलावा BJP के सीनियर नेता सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली।






https://twitter.com/AHindinews/status/1411652274871365633




बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने तीरथ सिंह रावत की जगह ली है। तीरथ सिंह रावत ने 4 महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में उपजे संवैधानिक संकट के कारण शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था। धामी के अलावा मंत्री पद की शपथ लेने वाले सपपाल महाराज चौबट्टाखाल से विधायक हैं। इसी तरह हरक सिंह रावत कोटद्वार, बंशीधर भगत कालाडुंगी, यशपाल आर्य बाजपुर, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट, सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर, अरविंद पांडेय गदरपुर, गणेश जोशी मसूरी, धन सिंह रावत श्रीनगर, रेखा आर्य सोमेश्वर और यतीश्वरानंद से हरिद्वार ग्रामीण से विधायक हैं। तीरथ सरकार कैबिनेट में यतीश्वरानंद गन्ना राज्य मंत्री थे।






https://twitter.com/AHindinews/status/1411656348874379266




CM बनने के बाद धामी का बयान





उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'मेरी पार्टी एक सैनिक के परिवार में पैदा हुए जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, उसके बाद भी मुझे मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि 'हमारे यहां जो पोस्ट खाली हैं, हम उन्हें भरेंगे और नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। मैं यहां की समस्याओं को भलीभांति जानता हूं, समस्याओं के समाधान के लिए लोगों के बीच जाऊंगा। पर्यटन को खोलना और चारधाम यात्रा चलाना प्रदेश के लिए नितांत जरूरी है।'






https://twitter.com/AHindinews/status/1411668279999881217





https://twitter.com/AHindinews/status/1411666711225323526




गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई





केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड CM के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा 'मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।'






https://twitter.com/AmitShah/status/1411658504591474700




पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो कभी मंत्री नहीं बने हैं। धामी ने विधायक से सीधे CM तक की कुर्सी का सफर तय किया है। शांत स्वभाव के धामी भगत सिंह कोश्यारी के करीबी माने जाते हैं और रक्षामंत्री रजानाथ सिंह से भी उनके अच्छे संबंध हैं। युवाओं में उनकी बेहतर पकड़ है। पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था। वे BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। कॉलेज के दिनों में ही ABVP से जुड़े। धामी की युवाओं में उनकी बेहतर पकड़ है। कॉलेज के दिनों में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। धामी की युवाओं में मजबूत पकड़ है।





पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू





उत्तराखंड BJP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि 'मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे।' साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पूछे जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'सभी के सहयोग से वो न सिर्फ हर चुनौती को पार करेंगे, बल्कि अपने पूर्ववर्तियों द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा है, जिसके लिए वो पूरे मन से काम करेंगे।' CM पद मिलने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि ने कहा कि 'मैं पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी का धन्यवाद करना चाहूंगा।'





कांग्रेस ने कसा तंज





उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्कर सिंह रावत को बधाई दी। साथ ही कहा कि कांग्रेस राजनीति में अवसर नहीं ढूढती है। BJP विधायकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री का चयन हुआ और इसको लेकर BJP के नेता ही असहज हैं। जो मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक दल को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है, जो विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है वो उत्तराखंड का क्या विकास करेगा?


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.