Media24Media.com: Punjabi actor Deep Sidhu

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Punjabi actor Deep Sidhu. Show all posts
Showing posts with label Punjabi actor Deep Sidhu. Show all posts

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, लाल किला हिंसा में बनाए गए थे आरोपी

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला हरियाणा का है, जहां कुंडली-मानेसर-पलवल ​​​ एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल नाके के पास हुए सड़क हादसे में पंजाब के मशहूर एक्टर दीप सिद्धू की मौत हो गई है। ये हादसा तब हुआ जब दीप सिद्धू अपनी अमेरिकी महिला दोस्त के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे।

बता दें कि दीप केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। बीते साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस‌ में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो चलाते समय अचानक दीप सिद्धू को वहां खड़ा ट्राला दिखा। उन्होंने गाड़ी घुमाने की कोशिश की ताकि ट्राले से टक्कर ना हो, लेकिन उनकी गाड़ी ड्राइवर साइड से ट्राले के पीछे जा घुसी। 

दीप सिद्धू खुद गाड़ी चला रहे थे, इसलिए उनकी हादसे के वक्त ही मौत हो गई। दीप सिद्धू की स्कॉर्पियो का जिस वक्त एक्सीडेंट हुई, उनके साथ उनकी महिला दोस्त भी थी। महिला मित्र का नाम रीना है और वह अमेरिका की रहने वाली है। रीना ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी थी। स्कॉर्पियो की वह साइड ट्राला से नहीं टकराई, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। रीना को सोनीपत के खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस ने उनसे घटना को लेकर पूछताछ की है।

मॉडलिंग से की थी शुरुआत

पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1984 में जन्मे दीप सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप ने लॉ की पढ़ाई की। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे। मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब भी जीता। साल 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई थी। हालांकि दीप 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया से मशहूर हुए, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था। दीप सिद्ध् को किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने दिल्ली बॉर्डर पर बोलने का मौका नहीं दिया। 

इस वजह से आए थे चर्चा में 

दीप सिद्धू सोशल मीडिया के जरिए ही इन किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान वे चर्चा में तब आए, जब एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बहस कर रहे थे। उनके इस वीडियो को बाद में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि 'गरीब भूमिहीन किसान, जिनके लिए लोग रो रहे हैं।' जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई। 

पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने जताया दुख 

वहीं दीप सिद्धू के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शोक जताया है। CM चन्नी ने ट्वीट कर कहा कि प्रसिद्ध अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।' दीप सिद्धू के निधन पर सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दीप सिद्धू के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। पंजाब ने आज एक युवा गतिशील आवाज खो दी है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.