Media24Media.com: Properties of Lemon Grass

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Properties of Lemon Grass. Show all posts
Showing posts with label Properties of Lemon Grass. Show all posts

रायपुर: औषधीय गुणों से भरपूर है लेमन ग्रास

No comments Document Thumbnail

लेमन ग्रास औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेमन ग्रास की महक से न सिर्फ मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है, बल्कि कई बीमारियों की रोकथाम के लिए यह औषधि के रूप में भी काफी उपयोगी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसे बेहद कारगर माना गया है। शासकीय आयुर्वेदिक कालेज के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि लेमन ग्रास शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिस को बाहर निकाल देता है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लेमन ग्रास में एल्फा पिनाइन और बीटा पिनाइन नाम के रासायनिक तत्व मिलते हैं, जो विटामिन-ए बनाने के लिए काम आते हैं।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि लेमन ग्रास पेट में दर्द, उच्च रक्तचाप, उलटी, गठिया वात, बुखार, खांसी में भी बहुत लाभकारी होता है। इसकी चाय मानसिक तनाव, चिंता और घबराहट को दूर करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। वहीं शरीर में रेड ब्लड सेल को भी बढ़ाता है। लेमन ग्रास में मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों जैसे सिरदर्द, सर्दी, बुखार आदि के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। लेमन ग्रास एनीमिया को दूर करने मे भी उपयोगी होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसे चाय में इस्तेमाल करने पर बुखार, कफ और सर्दी में फायदा करता है।


लेमन ग्रास के सेवन से वजन, बैक्टीरियल संक्रमण, पेट की सूजन, पेट फूलना, पेट में ऐंठन, अपच, कब्ज, दस्त, पेचिश, उल्टी और ऐंठन जैसी पाचन संबंधी समस्या, गठिया या आर्थराइटिस की समस्या से राहत मिल सकती है। इसमें विटामिन-ए, फोलिक एसिड, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फास्फोररस, कैल्शियम और मैगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। डॉ. शुक्ला ने बताया कि लेमन ग्रास का औषधि के रूप में प्रयोग किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ के परामर्श और मार्गदर्शन में ही करना चाहिए अन्यथा सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है

लेमन आइल से मच्छरों से मिलेगा छुटकारा

मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और मलेरिया से बचने मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए औषधीय गुणों से युक्त लेमन ग्रास का तेल काफी फायदेमंद होता है। लेमन ग्रास के पौधे घर में रखने से मच्छरों का प्रकोप कम होता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.