Media24Media.com: President Ramnath Kovind

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label President Ramnath Kovind. Show all posts
Showing posts with label President Ramnath Kovind. Show all posts

किसी भी ‘दुस्साहस’ को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार है भारत : राष्ट्रपति कोविंद

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Kovind) ने पिछले साल लद्दाख में चीनी सेना की कार्रवाई को उसकी विस्तारवादी ‘‘गतिविधि’’ करार दिया और कहा कि भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन भारतीय सुरक्षा बल किसी भी ‘‘दुस्साहस’’ को विफल करने के लिए पूरी तैयारी के साथ तैनात हैं.





राष्ट्रपति ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रत्येक परिस्थिति में, अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए हम पूरी तरह सक्षम हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल, कई मोर्चों पर, अनेक चुनौतियां हमारे सामने आईं. हमें, अपनी सीमाओं पर विस्तारवादी गतिविधियों का सामना करना पड़ा. लेकिन हमारे बहादुर सैनिकों ने उन्हें नाकाम कर दिया.’’ इस घटना में बलिदान देने वाले भारतीय जवानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासी उन ‘‘अमर जवानों’’ के प्रति कृतज्ञ हैं.





मोदी सरकार की बड़ी तैयारी : 8 साल पुरानी गाड़ी रखी तो देना होगा ‘ग्रीन टैक्स’





राष्ट्रपति (President Kovind) ने इस अवसर पर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, ‘‘आरम्भ में, इन सुधारों के विषय में आशंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं. परंतु, इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसानों के हित के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित है.’’





कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘बंधुता’’ के संवैधानिक आदर्श के बल पर ही इस संकट का प्रभावी ढंग से सामना करना संभव हो सका.


29 जनवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र, जानिए क्या होगा खास

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा। सूत्रों ने सीसीपीए की सिफारिशों का हवाला देते हुए बताया। सूत्रों ने बताया कि संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) ने बजट सत्र का पहला हिस्सा 29 जनवरी से 15 फरवरी तक, दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की सिफारिश की।





भारत के इन राज्यों में फैल रहा है बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट जारी, जानिए इसके लक्षण और बचाव





संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) ने 29 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाए जाने की सिफारिश की। 29 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए सासंदों की बैठने की व्यवस्था लोक सभा के सेंट्रल हॉल और राजसभा में की गई और यदि जरूरत पड़ी, तो उन्हें गैलरी में भी बैठाया जा सकता है। प्रत्येक सदन का बजट सत्र 5 घंटे का होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 2 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3बजे से शाम 8 बजे तक होगी।





आर्थिक सर्वेक्षण किया जाएगा पेश





राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए और बजट के दिन पहली शिफ्ट लोकसभा की सभा की होगी और अन्य दिनों के लिए राज्यसभा पहली शिफ्ट में बैठेगी। राष्ट्रपति के आग्रह के बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और सत्र केवल सप्ताह के दिनों में होगा।





अलग-अलग दीर्घाओं में बैठेंगे सदस्य





पिछले साल मानसून सत्र के दौरान सत्र की बैठक में सांसदों के बीच उचित शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया गया था। इसके लिए दोनों सदनों की अलग-अलग बैठकें और सांसदों के लिए बड़े डिस्प्ले वाली स्क्रीन सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। भारतीय संसद के इतिहास में यह पहली बार था, जब इस तरह की व्यवस्था की गई थी, जहां 60 सदस्य सदन कक्ष में बैठे और 51 सदस्य राज्यसभा की दीर्घाओं में बैठे। इसके अलावा बाकी 132 सदस्य लोकसभा के सदन कक्ष में बैठे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.