Media24Media.com: Prepaid Meter

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Prepaid Meter. Show all posts
Showing posts with label Prepaid Meter. Show all posts

Prepaid Smart Meter : मीटर में होगा जितना पैसा, उतने की ही जलेगी बिजली

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी। मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराते ही बिजली लौट आएगी। प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बिजली कंपनी ने पिछले महीने टेंडर जारी किया था। पांच कंपनियों ने प्रदेश में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए टेंडर भरा है। अब टेंडर खुल गया है। तकनीकी बिड खुलने के बाद जल्द ही फाइनेंशियल बिड खोलने की तैयारी है।


लोवेस्ट बिडर को वर्क आर्डर दिया जाएगा और उसके बाद प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में एक साथ मीटर लगेंगे, लेकिन इसकी शुरुआत राजधानी से होगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के प्रदेश में 56 लाख उपभोक्ता हैं। यहां लगे सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा। इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। प्रीपेड मीटर लगते ही लोग घर बैठे मोबाइल की तरह अपने घर का बिजली मीटर रिचार्ज करा सकेंगे। वे जितनी बिजली जलाएंगे, उतना रिचार्ज करना पड़ेगा। लोगों भ्रम नहीं रहेगा कि उनका ज्यादा बिल आ रहा है।

अभी तक लोग पहले बिजली का उपयोग करते हैं और महीनेभर बाद बिजली का बिल आता है। बिजली कंपनी को पैसे मिलने में डेढ़ महीने का वक्त लग जाता है। कंपनी के नजरिए से यह एक दिक्कत है। बिजली कंपनी को हर महीने रीडिंग के लिए लोगों के घर एक कर्मचारी भेजना पड़ता है। इसमें समय और श्रम लगता है। बिल को लेकर लोगों की शिकायतें भी रहती हैं। इन दिक्कतों के साथ ही लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने के लिए स्मार्ट मीटर का कांसेप्ट लाया गया है।

प्रीपेड मीटर में एक छोटा सा मॉडम लगा रहेगा। इसे सर्वर के साथ-साथ उपभोक्ताओं के मोबाइल से कनेक्ट कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को पता रहेगा कि उनके पास कितना बैलेंस है। रिचार्ज खत्म होने से पहले ही फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा। प्रीपेड मीटर की रीडिंग को बिना लोकेशन पर गए सर्वर रूम या ऑफिस में बैठकर कंप्यूटर से देखा जा सकेगा।


दिल्ली, यूपी, बिहार आदि राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं पर उपभोक्ता इस बात को लेकर शिकायत कर रहे हैं कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उनके घरों में बिजली बिल का खर्च बढ़ा है। पहले जहां आठ सौ से हजार भर का बिल आता था, वहीं अब उन्हें 1500 से दो हजार का रिचार्ज महीने में करते हैं। इन राज्यों में ऐसी शिकायतों को लेकर लोग बिजली दफ्तरों अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.