Media24Media.com: Preeti Yadav

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Preeti Yadav. Show all posts
Showing posts with label Preeti Yadav. Show all posts

दृष्टिबाधित प्रीति ने राष्ट्रीय खेलों में लहराया परचम, पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

No comments Document Thumbnail

30 साल की दृष्टी बाधित युवती जिले का नाम रोशन कर रही है। वे जिले की एकमात्र ऐसी दिव्यांग युवती है, जिन्होंने 2011-12 से लेकर अब तक पिछले 10 सालों से राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स और सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेकर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसे एथलेटिक्स में कई बार पदक हासिल किया है। जिले के फिंगेश्वर के बरभाठा गांव की रहने वाली प्रीति यादव जन्म से ही दोनों आंखों से दृष्टिबाधित है, लेकिन हौसलों और अपने सपनों को पूरा करने की लगन उन्हें इस मुकाम तक ले आया। 


इस उपलब्धि में उनके कोच निरंजन साहू का भी योगदान है। बातचीत के दौरान प्रीति ने बताया कि मैं साल 2011-12 से राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सम्मिलित होकर 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, लंबी कूद में रजत पदक और गोला फेंक में कांस्य पदक जीता है।साल 2012-13 में राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सम्मिलित होकर लंबी कूद में रजत पदक, 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में रजत पदक मिला है। साल 2014-15 में पंन्द्रवा सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खेल चैम्पियनशिप में सम्मिलित होकर 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।

इन खेलों में जीता पदक

साल 2015-16 में सोलहवां सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खेल चैम्पियनशिप में सम्मिलित होकर 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया और लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया। साल 2016-17 में सत्रहवां सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खेल चैम्पियनशिप में 800 मीटर दौड़ में शामिल हुई और वर्ष 2017-18 में अठारहवां सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खेल चैम्पियनशिप में 200 मीटर दौड़ में भागीदारी निभाई। साथ ही साल 2020-21 में उन्नीसवां सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स खेल चैम्पियनशिप में सम्मिलित होकर गोला फेंक में भागीदारी निभाई। 

बेंगलुरु में रहकर अभ्यास करेगी प्रीति

प्रीति ने बताया कि इस उपलब्धि को देखते हुए मुझे खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साल 2020-21 में शहीद पंकज विकम खेल सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जिसे आगामी दिनों में खेल अलंकरण समारोह साल 2020-21 में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चयनित खेल प्रतियोगिता साल 2021-22 माह फरवरी में दुबई में होने वाले प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए अभ्यास कार्य प्रगति पर है। अब वे  09 अक्टूबर 2021 से साई सेंटर बेंगलुरु में रहकर अभ्यास करेगी। 

कलेक्टर ने प्रीति को दी बधाई

प्रीति यादव ने बताया कि वर्तमान में बी.ए. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और 02 साल विशेष शिक्षा में डी.एड.दृष्टि बाधित-ब्रेल लिपि संबंधित में पूर्ण हो चुका है। साथ ही भारतीय पूर्नवास परिषद् के पंजीकृत सदस्य है। बीते 7 सालों से फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यायल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द, में विशेष शिक्षिका के रूप में स्वैच्छिक मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही है। प्रीति यादव ने अपने कोच  निरंजन साहू के साथ कलेक्टर निलेश क्षीरसागर से मिलकर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर क्षीरसागर ने उनके साहस और हौसलों की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले का नाम रोशन करने और उनकी उपलब्धियों को देखते हुए शासन की सुविधाओं का लाभ उन्हें दिया जाएगा। कलेक्टर ने उन्हें भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.