Media24Media.com: Pramod Kumar Shukla

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Pramod Kumar Shukla. Show all posts
Showing posts with label Pramod Kumar Shukla. Show all posts

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए प्रमोद का चयन, महासमुंद के साथ-साथ छत्तीसगढ़ गौरवान्वित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने इस साल के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए देशभर से चयनित 44 शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नईदिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों  सम्मानित किया जाएगा। इस साल के चयनित शिक्षकों में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पुडुचेरी के शिक्षक शामिल हैं।


बस्तर में उत्कृष्ट सेवा का  सम्मान 

इनमें छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करपावण्ड-बकावण्ड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के व्याख्याता डॉ प्रमोद कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ से चयनित वे एकमात्र शिक्षक हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रमोद को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन किया जाता है। प्रमोद कुमार दूरस्थ वनवासी अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

इन शिक्षकों का हुआ चयन



महासमुंद से है इस शिक्षक का खास नाता 

डॉ प्रमोद कुमार शुक्ला महासमुंद जिले के पटेवा के मूल निवासी हैं। उनकी प्रारम्भिक और हाई स्कूल तक की शिक्षा पटेवा में हुई है। उनके पिता स्वर्गीय रामलखन शुक्ला पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानाध्यापक थे। बचपन से प्रतिभाशाली रहे प्रमोद की इस असाधारण उपलब्धि पर प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि "राजधानी रायपुर में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद दूरस्थ वनवासी अंचल में बच्चों का भविष्य संवारने का डॉ प्रमोद ने बीड़ा उठाया है। शहरी चकाचौंध से दूर ज्ञान का उजियारा अंतिम छोर तक पहुचाने वे रायपुर से वनवासी क्षेत्र में गए। दुर्गम क्षेत्र में रहकर शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल किया। अपने बाल सखा की यह उपलब्धि गौरवान्वित करने वाला है। उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.