Media24Media.com: Pay attention when wearing a mask

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Pay attention when wearing a mask. Show all posts
Showing posts with label Pay attention when wearing a mask. Show all posts

मास्क पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

No comments Document Thumbnail

वर्तमान परिस्थितियों में जब कार्यालय, होटल और स्कूल सब खुलने जा रहे हैं. शादी जैसे सामाजिक आयोजन भी लगातार हो रहे हैं, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तमाल कर रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी हो गया है की लोग संक्रमण से बचने के लिए तमाम उपाय करें, जिनमें मास्क का इस्तेमाल सबसे जरूरी है।





कोरोना से ठीक हुए 50 प्रतिशत लोगों को आंखों की रोशनी और मौत का खतरा, जानिए क्या हैं कारण





मास्क तो सभी पहनते हैं, लेकिन उससे भी जुड़ी कुछ सावधानियां है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जिन्हें समझना बेहद ही जरूरी है।





WHO की मास्क संबंधित गाइडलाइंस





जहां संक्रमण ज्यादा है, वहां लोगों को हर हाल में मास्क पहनना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों में भी मास्क पहनना बेहद जरूरी है।





सभी स्वस्थ लोगों को तीन परतों वाला फैब्रिक मास्क पहनना चाहिए। जो लोग बीमार हैं, वो मेडिकल ग्रेड का मास्क पहने।





जिन जगहों पर संक्रमण का स्तर बहुत ज्यादा है, वहां सभी लोगों को मेडिकल-ग्रेड का मास्क इस्तेमाल करना चाहिए।





अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों और वहां मौजूद सभी लोगों को मेडिकल- ग्रेड का मास्क पहनना चाहिए।





मास्क पहनने का सही तरीका





  • मास्क पहनने से पहले अपने हाथों को जरूर साफ कर लें। एल्कोहॉल बेस्ड सेनेटाइजर या साबुन से हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
  • मास्क ऐसे पहने की मुंह और नाक पूरी तरह ढका रहे। ध्यान रहे कि फेस मास्क पहनने के बाद आपके मुंह, नाक और जबड़े और मास्क के बीच बिलकुल भी जगह ना रहे और यह आपके कान पर टाइट बंधा हो।
  • फेस मास्क पहनते समय उसे सिर्फ पीछे की तरफ से पकड़ कर निकालें और पहने। उसके आगे के भाग को हाथ ना लगाएं। फेस मास्क की बेल्ट से ही उसे पहनें।
  • मास्क को जितनी जल्दी-जल्दी हो सके बदलते रहें और कोशिश करें कि एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क को री-यूज करने से बचें। मास्क को दोबारा पहनने से पहले दो या उससे अधिक दिन के लिए किसी पेपर बैग में ड्राई जगह पर रखें।
  • अपने रेस्पिरेटर और सर्जिकल मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले इसे ठीक ढंग से साफ तथा सैनिटाइज करें और इसे भी पेपर बैग में रखें। अगर हो पाए तो इसे दोबारा 7 दिन के बाद ही इस्तेमाल करें।
  • अगर आपका कपड़े का मास्क है, तो इसे हर इस्तेमाल के बाद साबुन के पानी से अच्छे से धो कर सूखने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें।
  • जब आप मास्क उतार रहे हो, तो उसे पीछे की ओर से उतारें। सामने की तरफ से उसे हाथ ना लगाएं. मास्क को उतारने के तुरंत बाद उसे फेंक दें। ध्यान रहे की इस्तेमाल किये गए मास्क को ढक्कन वाले कूड़ेदान में ही डालें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.