Media24Media.com: Padma Bhushan

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Padma Bhushan. Show all posts
Showing posts with label Padma Bhushan. Show all posts

एस. पी. बालासुब्रमण्यम समेत इन 7 हस्तियों को दिया जाएगा पद्म विभूषण

No comments Document Thumbnail

गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण(Padma Vibhushan Award) 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिससे सार्वजनिक मामलों की श्रेणी में जापान में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सम्मानित किया गया है।





एस. पी. बालासुब्रमण्यम को मिलेगा पद्म विभूषण(Padma Vibhushan Award)





इस बार पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं शामिल हैं। तमिलनाडु के लोकप्रिय संगीतकार और पाश्र्व गायक रहे एस. पी. बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। फाइबर ऑप्टिक्स पर अपने काम के लिए जाने जाने वाले भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी नरेंद्र सिंह कपानी को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।





ये भी पढ़ें- 72th Republic Day - इस गणतंत्र दिवस जानिए संविधान की कुछ रोचक बातें, पढ़िए लिखने वाले हैं कौन





कर्नाटक के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट बेले मोनप्पा हेगड़े, भारतीय इस्लामी विद्वान और शांति कार्यकर्ता मौलाना वहीदुद्दीन खान, जिन्हें कुरान पर एक टीका लिखने के लिए जाना जाता है, भारतीय पुरातत्वविद और हिंदुत्व के ऐतिहासिक संशोधनवादी बी.बी. लाल और मूर्तिकार सुदर्शन साहू अन्य पद्म विभूषण प्राप्तकर्ताओं में से हैं।





इन्हें मिलेगा पद्म भूषण





असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और भारतीय इस्लामी विद्वान कल्बे सादिक उन 10 पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं, जिन्हें मरणोपरांत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार विभिन्न विषयों - कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, और नागरिक सेवा, सहित अन्य में दिए जाते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.