Media24Media.com: Paddy purchasing in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Paddy purchasing in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label Paddy purchasing in chhattisgarh. Show all posts

पूर्व सीएम डॉ. रमन बोले - सरकार 15 दिन बढ़ाए धान खरीदी की समय- सीमा

No comments Document Thumbnail

रायपुर. भाजपा (Chhattisgarh BJP) ने प्रदेश में धान खरीदी (Paddy Purchase Updates) की तारीख 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले ही धान खरीदी की समय-सीमा तय कर रखी है। मैंने पहले ही कहा था कि सारे किसान नहीं आएंगे। अगर, सरकार किसानों को सुविधा देना चाहिए है तो कम से एक महीने न सही तो 15 दिन धान खरीदी (paddy purchasing date) की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए। क्योंकि इस दौरान इतनी छुट्टियां थी और बारदाने की वजह से किसान परेशान रहा है।





डॉ. रमन ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि अगर धान का उत्पादन अधिक हुआ है तो मुख्यमंत्री को केंद्रीय खाद्य मंत्री से बात करनी चाहिए। देखना चाहिए कि रास्ता क्या निकलता है? धान का रकबा किसानों का खुद का है। धीरे-धीरे वह धान की खेती की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए रकबा तो बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी का लक्ष्य सरकार (Chhattisgarh Government) ने तय किया है, उत्पादन किसान कर रहे हैं। 1 एकड़ से 15 क्विटंल की धान की खरीदी की व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार से हमारी मांग है कि किसानों को समय पर भुगतान हो, बारदाने की राशि दें, बोनस की राशि दें।





नई दिल्ली में बम विस्फोट, आतंकी हमले की आशंका





कर्ज तो लेना पड़ता है
पूर्व सीएम ने कहा कि कर्ज तो लेना पड़ता है और आवश्यकता भी रहती है। कांग्रेस सरकार ने धान खरीदी (Paddy Purchase Updates)के अलावा कोई काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने पहली ही बोल दिया है कि इस बार बजट में 30 प्रतिशत की कटौती होगी। हालात क्या है, समझ आता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.