Media24Media.com: PDS

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label PDS. Show all posts
Showing posts with label PDS. Show all posts

छत्तीसगढ़ : आचार संहिता खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगा रुका हुआ राशन कार्ड

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 14 लाख से अधिक राशन कार्डों नवीनीकरण आचार संहिता की वजह से रोक दिया गया है। इस वक्त PDS के अंतर्गत हैं 77 लाख राशनकार्ड हैं। इसके साथ ही 62.69 लाख कार्डधारियों ने नवीनीकरण कराया है। वहीं अब तक 45 लाख नए राशन कार्ड बांटे गए हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद बचे कार्ड बांटे जाने वाले हैं।


राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर राज्य सरकार ने छूटे हुए हितग्राहियों को मोहलत देते हुए इसकी तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी थी। अब तक प्रदेश में 15 प्रतिशत और जिले के करीब 25 प्रतिशत राशनकार्ड धारकों का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। कार्डधारकों को चिंता सताने लगी थी कि उन्हें नया कार्ड और राशन मिल पाएगा या नहीं, लेकिन अब उन्हें थोड़ी राहत मिल गई थी।

राशनकार्ड नवीनीकरण कराने के लिए कार्डधारकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दो ऑप्शन दिए गए थे। पहला, राशनकार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर और दूसरा कार्ड में चस्पा बारकोड स्कैनर। इन दोनों में से किसी भी तरीके से कार्डधारक अपने कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन कई कार्डधारकों के राशनकार्ड में चस्पा बारकोड स्कैनर पुराना हो गया है, जिसके कारण बारकोड काम नहीं कर रहा है, वहीं कई कार्डधारकों का पंजीकृत नंबर गलत बता रहा है। इन कारणों से लोग राशन दुकान से लेकर खाद्य विभाग कार्यालयों तक के भी चक्कर लगा रहे थे।


छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल बाधित , PDS में 600 करोड़ के घोटाले का आरोप

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को पीडीएस में 600 करोड़ के घपले के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि पीडीएस में 600 करोड़ का घोटाला हुआ है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।


24 मार्च 2023 तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि विपक्ष के सदस्य सदन की कमेटी से जांच की मांग पर अड़ गए. विपक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हुई हो गई. सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप भी लगा. हंगामे के कारण कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.