Media24Media.com: Oye Indori

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Oye Indori. Show all posts
Showing posts with label Oye Indori. Show all posts

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ‘Oye Indori’ पर युवती ने लगाया रेप का आरोप

No comments Document Thumbnail

Oye Indori के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल रेप केस में फरार हो गए हैं। उन पर एक युवती ने मंगलवार देर रात रेप केस दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।


22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि रॉबिन जिंदल से उनकी पहचान इंदौर आने पर हुई थी। उस समय वे इंदौर में फ्लैट तलाश रहीं थी और रॉबिन ने उन्हें फ्लैट दिलाने में मदद की थी। फ्लैट मिलने के बाद वह हमेशा मिलने के लिए आने लगा और फिर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह लिव इन में साथ रहने लगा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया।

जिससे सगाई की वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंफ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.