Media24Media.com: Oxygen consumption decreased in Chhattisgarh amid Corona crisis

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Oxygen consumption decreased in Chhattisgarh amid Corona crisis. Show all posts
Showing posts with label Oxygen consumption decreased in Chhattisgarh amid Corona crisis. Show all posts

कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की खपत में आई कमी, प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मेडिकल ऑक्सीजन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में मेडिकल ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण और इलाज की स्थिति बेहतर होने से मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता भी लगातार कम हो रही है। छत्तीसगढ़ में जहां 26 अप्रैल को 169 मैट्रिक टन, 27 अप्रैल को 155 मैट्रिक टन, 28 अप्रैल को 149 मैट्रिक टन, 29 अप्रैल को 114 मैट्रिक टन, 30 अप्रैल को 130 मैट्रिक टन, वहीं 1 मई को 97 मैट्रिक टन और 2 मई को 104.72 मैट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की खपत हुई है।





अब इस नए पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं रायपुर के अस्पतालों में बिस्तरों की जानकारी, विभिन्न सेवाओं के लिए नंबर जारी





बता दें कि कोरोना महामारी के संकट के इस काल में छत्तीसगढ़ में उत्पादित मेडिकल ऑक्सीजन अन्य राज्यों की कोरोना पीड़ितों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर कोविड संक्रमण के समय न सिर्फ छत्तीसगढ़ में मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्थानीय उपभोग के अतिरिक्त शेष मेडिकल ऑक्सीजन की अन्य जरूरतमंद राज्यों को भी आपूर्ति की जा रही है।





15,274 नए कोरोना केस





छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं सोमवार को फिर 15,274 नए केस सामने आए हैं। जबकि 266 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 20 हजार 977 पहुंच गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में सोमवार को 15,274 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 71 हजार 701 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 266 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 9,275 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में सोमवार को 14,376 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 41 हजार 449 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 20 हजार 977 एक्टिव केस

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.