Media24Media.com: Newly

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Newly. Show all posts
Showing posts with label Newly. Show all posts

संवेदनशील पुलिसिंग पर रहेगा जोर-भोजराम पटेल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण करने के पश्चात् जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली। जिसमें सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके थाना क्षेत्रों के बारे आवश्यक जानकारी प्राप्त की जानकारी लेने के पश्चात् सभी को निर्देश दिये कि जो अपराधी है उनके उपर सख्त से सख्त कार्यवाही करें एवं अवैध शराब बिक्री, गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा खेलने खेलाने वालो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। 


जिसमें
किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जावेगी साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चलित थाना का आयोजन कर आम जनता के बीच जा करके उनके बीच में समस्या निराकरण करेंतथा सभी थाना/चैकी प्रभारियों अपने-अपने थाना क्षेत्र में भी मार्गो को कवर करते हुये सीसीटीव्ही कैमरा लगवाने कहा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा नवाचार तुहर पुलिस तुहर दुआर के बैनर तले शिकायतो का त्वरित निकारण हेतु एक टीम तैयार करने हेतु निर्देशित किया। सभी थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देश दिया की जो भी पीड़ित है तत्काल ही उनके समस्या का निराकरण किया जायें।

सायबर जागरूकता यातायात जागरूकता हेतु विशेष अभियान अंजोर रथ चलाने हेतु निर्देशित किया जो जिलें के प्रत्येक गांव सप्ताहिक बाजार में भ्रमण कर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलायेगी। अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नवाचार करते हुये पीड़ित क्षतिपूर्ति सेल फैमली काउंसलिंग संेटर की भी स्थापना की तत्काल की जायेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों हितो हेतु उनके बच्चों के जन्म दिवस शादी की सालगिरह पर एक दिवस का अवकाश देने की भी घोषणा की है,

पुलिसकर्मी जिनके बच्चे स्कूल काॅलेजो में पढ़ रहे है उन बच्चो के उच्च शिक्षा, आवास, छात्रवृत्ति उनके रोजगार हेतु भी बेहतर प्रयास करने को कहा है। इस दौरान अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर एवं पिथौरा विनोद मिज, अनु.अधि (पुलिस) बागबहरा कपिल चंद्रा, अनु.अधि.(पु) सरायपाली विकाश पाटले, अनु.अधि.(पु) महासमुंद सुश्री कल्पना वर्मा, डीएसपी यातायात राजेश देवांगन जिलें के समस्त थाना/ चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.