Media24Media.com: Neha pregnancy month

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Neha pregnancy month. Show all posts
Showing posts with label Neha pregnancy month. Show all posts

शादी के 2 महीने बाद नेहा ने शेयर की बेबी बंप की फोटो

No comments Document Thumbnail

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, ख्याल रख्या कर। जिस पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया, अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू।





रोड एक्सीडेंट में डिलीवरी ब्वॉय की मौत, सोनू सूद करेंगे पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद






नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें रोहनप्रीत सिंह भी हैं। यही तस्वीर रोहनप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। शादी के दो महीने बाद ही नेहा की प्रेग्नेंसी के एलान ने सभी को हैरान कर दिया। जिसके बाद कई यूजर्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर क्या वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं? जैसे कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए थे।






नेहा कक्कड़ की इस तस्वीर पर सितारे और प्रशंसक खूब कमेंट कर रहे हैं। सभी दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ लिखते हैं कि मैं मामा बन जाऊंगा। बता दें कि दोनों की मुलाकात पहली बार नेहू दा व्याह म्यूजिक एलबम के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। नेहा कहती हैं कि रोहनप्रीत पहली ही बार में उन्हें बहुत क्यूट लगे थे।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.