Media24Media.com: Naxalite attack

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Naxalite attack. Show all posts
Showing posts with label Naxalite attack. Show all posts

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में जवान शहीद

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में 3 जवानों  के शहीद का मामला थमा नहीं था। इसी बीच प्रदेश के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। वही एक जवान की हालत गंभीर है। बताया जा रहा हैं कि सीएएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जिस दौरान माओवादियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। शहीद जवान का नाम संजय लकड़ा था। पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला के ओरछा का हैं।


जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित ओरछा के बटुम इलाके में CAF, DRG की संयुक्त पार्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुचाने की कोशिश कि। सर्चिंग करते हुई पुलिस पार्टी इलाके में पहुंची तो हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा का पैर IED पर आ गया। जिससे जोर का घमाका हुआ।

ब्लास्ट के बाद आनन फानन में घायल जवानों को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने संजय लकड़ा को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। वही माओवादियों की खिलाफ ऑपरेशन जारी है।


बड़ा नक्सली हमला - नक्सलियों ने किया ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमला, 2 जवान शहीद

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। जिले के तालाब क्षेत्र अंतर्गत नक्सली घटना की जानकारी सामने आ रही है बताया जा रहा है कि राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पॉइंट लगाया गया था इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था गत 2 दिन पूर्व पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी जिसमें 180 पेटी शराब पकड़ाई थी .


इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर पॉइंट लगाए गए थे जिस पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है बताया जा रहा है कि इस हमले में 2 जवान शहीद हो गया है और एक जवान घायल है घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए हैं नक्सलियों की तलाश में राजनंदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रहा है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.