Media24Media.com: Mumbai

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mumbai. Show all posts
Showing posts with label Mumbai. Show all posts

खुशख़बरी- एक बार फिर जल्द उड़ान भर सकती है जेट एयरवेज कंपनी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने कुछ शर्तों के साथ जेट एयरवेज के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान के रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। बता दें कि जेट एयरवेज का परिचालन 18 अप्रैल 2019 से बंद है।





कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान को 90 दिनों के भीतर संबंधित एजेंसियों से जरूरी मंजूरियां लेनी हैं। अक्टूबर 2020 में जेट एयरवेज को फिर से खड़ा करने के लिए कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान की बोली को ऋणदाताओं की मंजूरी मिल गई थी। लेकिन इन दोनों कंपनियों के पास एयरलाइन संचालन का अनुभव नहीं है। कालरॉक कैपिटल ब्रिटेन की एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। वहीं मुरारी लाल जालान यूएई के उद्यमी हैं।





1,375 करोड़ रुपये कैश निवेश करने का प्रस्ताव





रिजॉल्यूशन प्लान के अनुसार, सफल बोलीकर्ता ने जेट एयरवेज के रिवाइवल के लिए 1,375 करोड़ रुपये कैश निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें कहा गया है कि एनसीएलटी की मंजूरी मिलने के बाद छह महीने के भीतर 30 एयरक्राफ्ट्स के साथ एयरलाइन फिर से कामकाज शुरू कर देगी।





कंपनी के शेयर में उछाल





एनसीएलटी की मंजूरी के बाद जेट एयरवेज के शेयर में उछाल देख जा रहा है। दोपहर 2.40 बजे यह 4.96 फीसदी ऊपर 99.45 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसमें पांच फीसदी का अपर सर्किट भी लगा।


रेमो डिसूजा को पड़ा दिल का दौरा, स्थिति गंभीर

No comments Document Thumbnail

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा (Remo Dsouza News) को हार्ट अटैक आया है। रेमो कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रेमो की पत्नी लिजा डिजूसा उनके साथ इस वक्त अस्पताल में मौजू्द हैं। उनकी एंजिओग्राफी हो चुकी है। फिलहाल उन्हें लेकर इतनी ही जानकारी मिल पाई है।  उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआएं मांग रहें हैं।





लिव इन में रहने के बाद रेप केस दर्ज करवाना चाहती हैं लड़कियां






रेमो डिसूजा ने कई हिंदी फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ किए हैं। बैकग्राउंड डांसर से कोरियोग्राफर और फिर निर्देशक बनने तक का सफर रेमो के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा था। छोटी उम्र में ही रेमो ने इस बात का फैसला कर लिया था कि वो डांस में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं। 





कई फिल्मों का कर चुके निर्देशन






रेमो की पहली फिल्म F.A.L.T.U थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेमो ((Remo Dsouza News) ने एबीसीडी, द फ्लाइंग जट्ट और रेस 3 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी पिछली फिल्म 'ABCD 2' थी। रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो भी जज कर चुके हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.