Media24Media.com: Mission 2023

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mission 2023. Show all posts
Showing posts with label Mission 2023. Show all posts

Mission 2023: भारी बहुमत के साथ बन रही बीजेपी की सरकार: पूर्व सीएम रमन सिंह

No comments Document Thumbnail

 Mission 2023: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मतदाताओं से 17 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के हालात में परिवर्तन हुआ है. पहले चरण में 14 सीटों में बीजेपी आगे है. द्वितीय चरण में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे.


पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2018 में शराबबंदी का वादा किया, 6,000 रुपए महिलाओं को देने का वादा तोड़ा. अब कह रहे है 15,000 रुपए सालाना देंगे. कांग्रेस महिलाओं को भ्रम में डालने का काम कर रही है. बीजेपी ने जिन महत्वपूर्ण योजनाओं पर गारंटी दी है, उसे लागू करेंगे. 

पहली कैबिनेट की बैठक के बाद 18 लाख आवास देने की प्रक्रिया शुरू होगी. पीएससी मामले की जांच होगी और यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी के जरिए भर्ती की जाएगी। बीजेपी इस बार सरकार बना रही है. वहीं महतारी वंदन योजना पर रमन सिंह ने कहा इस संबंध में तत्काल निर्णय लेंगे और पहली कैबिनेट में इसकी चर्चा होगी।


Mission 2023: रायपुर में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जारी करेंगे गारन्टी कार्ड

No comments Document Thumbnail

 Mission 2023:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने मीडिया से चर्चा की।आप नेताओं ने बताया कि आज रायपुर में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे हैं।


कोमल हुपेंडी ने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रायपुर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रस्तावित है। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.