Media24Media.com: Minor couple commits suicide in korba

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Minor couple commits suicide in korba. Show all posts
Showing posts with label Minor couple commits suicide in korba. Show all posts

कोरबा में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, बिजली टावर से कूदकर दी जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा का है, जहां के बरकोंहा में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने बिजली टावर पर चढ़कर छलांग लगा (Minor couple commits suicide) दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मृत प्रेमी जोड़े की शिनाख्त में जुटी हुई है।





पढ़ें:- देश के अलग-अलग राज्यों में दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या, एक जोड़े ने लगाई फांसी, तो दूसरे जोड़े ने तमंचे से ली जान





इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को बरकोंहा गांव के खेत किनारे लगे हाईटेंशन टॉवर खम्भे से प्रेमी जोड़े ने 60 फिट से ज्यादा ऊपर चड़कर छलांग लगा दी। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। आशंका है कुछ अनबन होने पर दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं किस वजह से दोनों ने खुदकुशी की है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों मंगलवार देर रात से लापता थे।





दो प्रेमी जोड़े ने दी थी जान





वहीं 10 जनवरी को देश के अलग-अलग राज्य में दो प्रेमी जोड़ों ने आत्महत्या (couple commits suicide) की थी। पहली घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की थी, जहां एक प्रेमी जोड़े ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की थी, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी (lovers committed committed suicide by hanging) कर ली।





एसपी विजय ढुल ने दी जानकारी





लखीमपुर खीरी जिले के एसपी विजय ढुल ने बताया कि यह प्रेमी जोड़ा 2 दिन से अपने घर से लापता था जिनके गुमशुदगी की रिपोर्ट सीतापुर जिले में दर्ज किया गया था। जिनका 9 फरवरी को खून से लथपथ पड़ा शव मिला था। इससे आशंका जताई गई की दोनों ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या (Lover couple commits suicide) कर ली।





पढ़ें:- बढ़ती महंगाई को लेकर ट्रेड यूनियन का भारत बंद आज, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दिया समर्थन





वहीं राजनांदगांव में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Lover couple commits suicide) कर ली थी। जानकारी के मुताबिक दोनों गुरुवार से गायब थे। दोनों का शव एक ही पेड़ में फंदे से लटका मिला था। जानकारी के मुताबिक युवक-युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.