Media24Media.com: Minister Tamradhwaj Sahu latest news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Minister Tamradhwaj Sahu latest news. Show all posts
Showing posts with label Minister Tamradhwaj Sahu latest news. Show all posts

आज से दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

No comments Document Thumbnail

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu Ahmedabad Visit) 29 और 30 जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) के प्रवास पर रहेंगे। वे आज सुबह 10.10 बजे रायपुर से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे।





यह भी पढ़ें: धमतरी: तिर्रा गांव में अगले तीन महीने तक धारा 144 लागू, कलेक्टर ने पारित किया आदेश





मंत्री साहू अहमदाबाद (Tamradhwaj Sahu Ahmedabad Visit) में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम अहमदाबाद में करेंगे। मंत्री साहू 30 जनवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 2.40 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे राजधानी रायपुर वापस आएंगे।





मुख्यमंत्री को दान में मिले अन्न का सुपोषण योजना में किया जाएगा उपयोग





मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 'छेरछेरा, छेर बरक दिन छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरहेरा' कहते हुए जब कांकेर में पुराना बस स्टैण्ड से मस्जिद तक दुकानों और घरों में छेरछेरा का दान मांगा, तो लोगों ने टोकरी, सूपा और बोरी में भर-भरकर, मुख्यमंत्री को तुला में तौलकर उनके वजन के बराकर अन्नदान किए।





यह भी पढ़ें:- Horoscope 29 January 2021- लंबे समय से अटके काम होंगे पूरे, जानिए क्या करने होंगे उपाय





कांकेर के मुख्य मार्ग पर छेरछेरा मांग रहे मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए नागरिकों ने खुले मन से अन्न दान किया। लोगों ने फल, सब्जियां, छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी दान में दिए। मुख्यमंत्री को छेरछेरा से प्राप्त अन्न का सुपोषण योजना के लिए और राशि का अस्पताल में उपयोग किया जाएगा।









मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)





वहीं CM ने कांकेर के गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में पहुंचने पर लोक नर्तक दलों ने पारम्परिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। नर्तक दल का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री बघेल खुद को रोक नहीं सके और नर्तक दलों के उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ मांदर की थाप पर थिरक उठे। इस दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने भी नृतक दलों के साथ वाद्ययंत्र बजाकर साथ में नृत्य किया। अतिथियों ने लोक नर्तक दलों का उत्साहवर्धन किया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.