Media24Media.com: Membership Campaign

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Membership Campaign. Show all posts
Showing posts with label Membership Campaign. Show all posts

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने सदस्यता फार्म भरकर जिला में सदस्यता अभियान की शुरूआत की

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने  गांधी कांग्रेस भवन में सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, महासमुंद शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, महासमुंद ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद ने भी सदस्यता फार्म भरा। कांग्रेस पार्टी देश भर में सदस्यता अभियान के जरिए करोड़ों लोगों को अपने साथ जोड़ रही है। आईसीसी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी 10 लाख से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता देने का लक्ष्य रखा है।

महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि 11 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव सप्तागिरी उल्का की अध्यक्षता में दुर्ग राजीव भवन में संपन्न हुई थी। जहां पर सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान और 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान के जरिए घर-घर तक कांग्रेस पार्टी पहुंचेगी।

जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत 

डॉ रश्मि चंद्राकर ने आगे कहा कि आज देश भाजपा की वजह से बहुत परेशान है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बनी हुई है। जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से महंगाई ने भी जनता को बहुत परेशान किया है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। लोगों की जेबों में डाका डाला जा रहा है। जनता भाजपा से पीछा छुड़ाने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहती है और अपने हक की आवाज को मजबूत करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं जन जागरण अभियान चलाते हुए यह फैसला लिया है कि जनता का अधिकार कांग्रेस पार्टी जरूर दिलाकर रहेगी। जनता के साथ कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से अब तक हमेशा खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर,महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,प्रभारी महामंत्री शहर गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,डॉ.तरुण साहू,हुलास गिरी गोस्वामी,उपाध्यक्ष राजू साहू,प्रदीप चंद्राकर,अभय सिंह सोनवानी, सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,तुलसी साहू पार्षद अमन चंद्राकर,अक्षय साकारकर,लखन चंद्राकर,किशन देवांगन,लहरी सिंह ठाकुर,मनोहर ठाकुर,गिरजा शंकर चंद्राकर,युसूफ सैफी,सतीश कन्नौजे,बलदाऊ बांदे,सरपंच अन्नू चंद्राकर,शकुन चंद्राकर,ममता चंद्राकर,लक्ष्मी सोनी,भारत बुंदेला,चंद्रेश साहू,कुणाल चंद्राकर,लालू पटेल  कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.