Media24Media.com: Mahasamund jail break

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mahasamund jail break. Show all posts
Showing posts with label Mahasamund jail break. Show all posts

महासमुन्द जेल ब्रेक : अब बस मास्टरमाइंड की है तलाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चार प्रहरी पर गिरी निलंबन की गाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 बंदियों के फरार होने के मामले में चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं जेल से भागे पांच में से चार आरोपियों को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही पकड़ कर मुस्तैदी साबित कर दिखाया है।





6 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे महासमुन्द जिला जेल से बन्दियों के फरार होने की घटना को छत्तीसगढ़ के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बहुत गंभीरता से लिया। उन्होंने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को फरार बंदियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए फरमान जारी किया। फलस्वरूप कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के मुख्य प्रहरी और तीन प्रहरियों को देर रात ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।





इन चार प्रहरियों पर निलंबन की गाज





छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय रायपुर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सीसीटीवी फूटेज और जेल में उत्पन्न परिस्थिति के लिए तत्कालीन तैनात प्रहरी प्रथम दृष्टया जिम्मेदार हैं। जिसके आधार पर 6 मई 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक की समयावधि में तैनात मुख्य प्रहरी राजकुमार त्रिपाठी, साथी प्रहरी गणेश कुमार एक्का, भरतलाल सेन और सुखीराम कोसले को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।





जेल से ऐसे भागे थे बंदी





जेल मुख्यालय से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध पांच विचाराधीन बंदी धनसाय उम्र 33 वर्ष, डमरूधर उम्र 24 वर्ष, राहुल उम्र 22 वर्ष, दौलत उम्र 23 वर्ष एवं करन उम्र 21 वर्ष विभिन्न धाराओं के तहत जेल में परिरूद्ध थे। ये पांचों कैदी लगभग अपरान्ह 3 से 3.30 बजे बैरक नम्बर 5 से लगे दीवार में दो बंदियों के उपर एक बंदी चढ़कर टयूब राड की पट्टी के सहारे एक गमछा एवं एक शॉल को जोड़कर हुक को सोलर फेंसिंग वायर के क्लेम्प में फंसाया तथा उसके सहारे पांचों बंदी बारी-बारी से दीवार पर चढ़कर जेल से फरार हो गए।





चार पुनः गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार





फरार पांच बंदियों में से चार बंदी डमरूधर, दौलत, राहुल और करन को बेमचा, बिंद्रावन (कोमाखान) और पटेवा से पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। एक बंदी धनसाय गांडा की तलाश जारी है। वह पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरण्ड का मूल निवासी है। स्थानीय होने के चलते पुलिस का दावा है कि वह भी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा। बताया जा रहा है कि जुलाई 2019 में हुई एक डकैती की घटना का वही मास्टरमाइंड था। पुलिस ने फरार विचाराधीन बंदी के लिए लुकआउट वारंट जारी किया है। जानकारी मिलने पर महासमुंद पुलिस को सूचना दें :-





Police Control Room महासमुन्द : 07723223155





Cyber cell : 9479191562


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.