Media24Media.com: MP Sex Racket

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label MP Sex Racket. Show all posts
Showing posts with label MP Sex Racket. Show all posts

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवक और 4 युवतियां गिरफ्तार, देवरानी-जेठानी मिलकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा

No comments Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के बाद शहडोल पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट  (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक शहडोल में महिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 4 युवती और 3 पुरुषों समेत 7 को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, बाइक और मोबाइल बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ।


जानकारी के मुताबिक MP के शहडोल जिले में महिला पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। शहडोल पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के टेटका गांव में सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) चलाया जा रहा है। इसी के बाद महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी सोनाली गुप्ता ने पुलिस टीम गठित करके छापेमारी और मौके से आपत्तिजनक हालत में 4 युवती सहित 3 पुरूषों समेत 7 को गिरफ्तार किया।

आरोपियों पर केस दर्ज

इस दौरान पुलिस को मौके से 2 बाइक, 3 मोबाइल, आपत्तिजनक सामग्री और कुछ कैश भी मिला है। ये गिरोह इन्हीं मोबाइल और बाइकल का इस्तेमाल इन कामों में करते थे। इसे प्रमुख रुप से देवरानी और जेठानी मिलकर चलाती थी। वे व्हाट्सएप मैसेज, व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल के जरिए ग्राहकों को बुक करते थे। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

8 आरोपियों की गिरफ्तारी

बता दें कि छिंदवाड़ा पुलिस ने 28 जुलाई को तड़के 4 बजे सुकलुढाना क्षेत्र में  छापेमारी करते हुए देह व्यापार में लिप्त 3 युवती और 5 युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर छापामार कार्रवाई की गई वहां लंबे समय से देह व्यापार का रैकेट चल रहा था, जिसमें अभी सिर्फ पुलिस को 8 लोग ही हाथ लगे। जबकि अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे है, जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। देह व्यापार के तार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं। इसके लिए पूरा नेटवर्क सक्रिय है। 

बड़े पैमाने पर महिलाएं और युवतियां सक्रिय 

होटल, रहवासी क्षेत्रों में संगठित तरीके से ये कारोबार चल रहा है। जिसमें जिले के अलावा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से भी बड़े पैमाने पर युवतियां और महिलाएं आकर देह व्यापार करती हैं। लंबे अर्से से चले आ रहे इस कारोबार में अभी तक किसी भी प्रकार का अंकुश नहीं रहा है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर ये कारोबार फल, फूल रहा है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र से खासतौर पर महिलाएं इस कारोबार में शामिल हो रही हैं। वर्तमान में लॉकडाउन के बाद से बड़े पैमाने पर इस क्षेत्र में महिलाएं और युवतियां सक्रिय हुई हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.