Media24Media.com: Kovid-19

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Kovid-19. Show all posts
Showing posts with label Kovid-19. Show all posts

Corona in chhattisgarh: प्रदेश में धीमी हो रही कोरोना की रफ्तार , रविवार को सिर्फ 1,229 मरीजों की पहचान

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। प्रदेश में रोजाना 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस (Coronavirus in Chhattisgarh) सामने आ रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में भी कमी आने लगी है।





यह भी पढ़ें : – छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, देखें रेट





वहीं रविवार को 1,229 नए कोरोना मरीजों की पहचान (new corona positive patients found in chhattisgarh) की गई है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों (active cases) की संख्या 20 हजार 048 हो गई है, जिनका इलाज प्रदेश के अलग-अलग कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में जारी है। इसके साथ ही 716 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।





प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 23 हजार 770 के पार





रविवार को मिले नए कोरोना मरीजों (New corona patients) के बाद अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या (total positive cases) बढ़कर 2 लाख 46 हजार 809 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 23 हजार 772 मरीज स्वस्थ (total discharged in chhattisgarh) हो चुके हैं। रविवार को कुल 24 हजार 524 सैंपल की जांच की गई थी।





राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 7 हजार 180 के पार





बता दें कि कोरोना की वजह से अब तक छत्तीसगढ़ में 2 हजार 989 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसी तरह राजधानी रायपुर में रविवार को 143 मरीजों की पुष्टि की गई है, जिसके बाद राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 7 हजार 186 हो गई है। वहीं कोरोना के कारण राजधानी में अब तक 671 लोगों की मौत हो चुकी हैं।





यह भी पढ़ें : – जानिए छत्तीसगढ़ में कब और किसे लगेगी कोरोना वैक्सीन





स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी (Chhattisgarh Covid-19 update)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को दुर्ग में 82, राजनांदगांव में 83, बालोद में 74, बेमेतरा में 26, कवर्धा में 23, रायपुर में 143, धमतरी में 39, बलौदाबाजार में 81, महासमुंद में 29, गरियाबंद में 26, बिलासपुर में 117, रायगढ़ में 73, कोरबा में 86, जांजगीर-चांपा में 57, मुंगेली में 16, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4, सरगुजा में 67, कोरिया में 43, सूरजपुर में 42, बलरामपुर में 21, जशपुर में 11, बस्तर में 15, कोंडागांव में 11, दंतेवाड़ा में 10 , सुकमा में 7, कांकेर में 21, नारायणपुर में 11, बीजापुर में 8 और अन्य राज्य से 3 कोरोना मरीज की पुष्टि की गई है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या – 2 लाख 46 हजार 809
एक्टिव मरीजों की कुल संख्या – 20 हजार 048
छत्तीसगढ़ में कोरोना से कुल मौतें – 2 हजार 989
स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या – 2 लाख 23 हजार 772





दुनियाभर में कोरोना का हाल





दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब तक इस वायरस से पूरे विश्व में 6,68,57,969 लोग संक्रमित (Corona cases in worldwide) हो चुके हैं। जबकि इससे अब तक 15 लाख 34 हजार 570 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि दुनियाभर में कोरोना को मात देकर अब तक 4 करोड़ 62 लाख 44 हजार 197 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं.





यह भी पढ़ें : – UGC अब हर महीने देगा छात्रों को फेलोशिप की राशि





वहीं भारत संक्रमित लोगों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर है। हालांकि भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन के सफल परीक्षण के बाद लोगों के मन में कोरोना से निपटने के लिए एक उम्मीद जगी है, अब देखने वाली बात होगी की कोरोना वैक्सीन कब तक लोगों तक पहुंचती है और किसे कोरोना का टीका लग पता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.