Media24Media.com: Joe Biden will take the presidential oath Today

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Joe Biden will take the presidential oath Today. Show all posts
Showing posts with label Joe Biden will take the presidential oath Today. Show all posts

आज जो बाइडन बाइबिल के साथ लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, कमला हैरिस भी लेंगी उपराष्ट्रपति पद की शपथ

No comments Document Thumbnail

जो बाइडन (Joe Bide) आज अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ (Joe Biden presidential oath) लेंगे। इसी तरह कमला हैरिस (Kamala Harris) उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। ट्रम्प समर्थकों द्वारा कैपिटल हिल पर हाल में हुए हमले के बाद ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के बीच बुधवार को बाइडन और हैरिस शपथ ग्रहण करेंगे।









चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स (Chief Justice John Roberts) 12 बजे ही कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में बाइडन को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण का यह पारंपरिक स्थान है, जहां नेशनल गार्ड्स के 25 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए इस स्थान को किले में तब्दील कर दिया गया है।





कर्क राशि के पुरुषों के जीवन में आज आएगा व्यवधान जबकि कन्या राशि का चमकेगा भाग्य, जानिए आपना राशिफल





बता दें कि 1460 दिनों तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहने के बाद आखिरकार डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज पद से हट जाएंगे। आज अमेरिका में जैसे ही घड़ी की सुई दिन के 12 बजाएगी, डॉनल्ड ट्रंप आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं रहेंगे। लेकिन ट्रंप ने जाते-जाते अमेरिका को जो डराया है, वो पूरी दुनिया देख रही है। इस वक्त पूरी दुनिया में अमेरिका के इसी डरे हुए चरित्र पर बात हो रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में आतंकवादी घटना का डर तो हमेशा से रहा है, लेकिन ये पहली बार है कि इस बार डर अपने ही राष्ट्रपति के समर्थकों से है।





जो बाइडन बाइबिल के साथ लेंगे शपथ (Joe Biden presidential oath)





बाइडन (Joe Bide) (78) अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल के साथ शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडन अपने हाथों में बाइबिल लिए खड़ी रहेंगी। अमेरिका के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति बनने जा रहे बाइडन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम अपना पहला संबोधन देंगे। ऐतिहासिक भाषण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं, जो एकता और सौहार्द पर आधारित होगा।









हैरिस (56) पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी। सोटोमेयर ने बाइडन को 2013 में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी। वह दो बाइबिल को लेकर शपथ लेंगी, जिसमें एक निकट पारिवारिक मित्र रेगिना शेल्टन की होगी और दूसरी देश के पहले अफ्रीका मूल के अमेरिकी सुप्रीट कोर्ट के न्यायाधीश थुरगूड मार्शल की होगी।





निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हंगामा





इस साल सत्ता हस्तांतरण अपने विवादों को लेकर याद किया जाएगा। चुनावों के बाद सामान्य तौर पर यह प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 3 नवंबर के चुनाव परिणाम को अस्वीकार करने के बाद यह कई हफ्ते बाद शुरू हुआ है।





किसान आंदोलन : किसान संगठन और सरकार के बीच वार्ता टली, आज होगी बातचीत





ट्रंप ने कहा है कि वह शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू हो जाएगा जिस दौरान गायिका-नृत्यांगना लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी और अमांडा गोरमैन इस अवसर के लिए लिखी गई एक खास कविता पढ़ेंगी। अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लॉपेज भी इस दौरान प्रस्तुति देंगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.