Media24Media.com: Jharkhand Road Accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Jharkhand Road Accident. Show all posts
Showing posts with label Jharkhand Road Accident. Show all posts

होली पर सड़क हादसों से दहला झारखंड, 29 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला झारखंड का है, जहां गुरुवार देर रात से लेकर शनिवार तक सड़क हादसों में 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। गुमला के नवाटोली के पास शनिवार को दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें परमेश्वर उरांव, बिंदेश्वर उरांव और भक्तू गोप की मौत हो गई। जबकि घायल प्रकाश लोहरा और बजरंग लोहरा का रांची में इलाज चल रहा है। वहीं सिसई में हुए बाइक हादसे में रोशन पोप की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि उसका साथी कमल उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।

लातेहार के मनिका में रांची-मेदिनीनगर एनएच पर गुरुवार देर रात को कुई मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से देवराज लोहरा की मौत हो गई। पलामू के चैनपुर के पास अवसाने पंचायत के छेचानी गांव में शनिवार की रात विनोद सिंह बाइक समेत पुलिया से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पाटन के किशुनपुर ओपी के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में कृष्ण साहू की मौत हो गई। जबकि कन्हाई साव घायल हो गए।

सिमडेगा में 4 लोगों की गई जान

जानकारी के मुताबिक गोला रजसप्पा मार्ग पर हेरमदगा गांव स्थित पानी की टंकी के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में होन्हे निवासी देवानंद महतो की मौत हो गई। सिमडेगा में शुक्रवार और शनिवार को हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। कोलेबिरा-सिमडेगा एनएच पर महुआ चुन रही मां-बेटी को वाहन ने चपेट में ले लिया। इसमें मां सावित्री देवी की मौत हो गई। शनिवार को बानों के साड़िबा में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हजारीबाग में केरेडारी के पताल के पास बोलेरो की चपेट में आने से मोहन महतो और उनके बेटे सनी महतों की मौत हो गई।

झरिया के पांच लोग घायल 

इचाक में हुई सड़क दुर्घटना में दिली पर राम की मौत हो गई। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर गढ़गांव बस्ती के पास सड़क दुर्घटना में विकास सिंह की मौत हो गई। गिरडीह के बगोदर और डुमरी में चार सड़क हादसों में धनबाद के झरिया निवासी संतोष कुमार साव की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

इन इलाकों में भी हुआ हादसा

वहीं बोकारो जिले के पेटरवार-तेनुघाट मुख्य पथ पर पेटवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा के पास शनिवार को दिन के करीब चार बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बालीडीट थाना क्षेत्र के कुर्मीडीट निवासी इंद्रजीत प्रसाद की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती गोमिया थाना के बूटबरिया गांव निवासी राजेश हेम्ब्रम और उसकी पत्नी सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.