Media24Media.com: Jain society

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Jain society. Show all posts
Showing posts with label Jain society. Show all posts

जैन समाज द्वारा जीव सेवा और मानव सेवा का आयोजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस प्रात: प्रभातफेरी  के पश्चात विहार सेवा ग्रुप के द्वारा गौशाला भलेशर में गौ माता को गुड़ चुनी खिलाया गया।  विहार सेवा ग्रुप के प्रमुख राजा चोपड़ा एवम राहुल बोथरा ने बताया की महावीर जन्मकल्याणक के अवसर में पिछले कई सालों से समिति द्वारा गौशाला में गुड़ चुनी वितरण का कार्य किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में जैन समाज से राजेश लूनिया, रमेश सांखला, दिलीप जैन, जितेंद्र बैद, महेंद्र लूनिया, ललितांग गोलछा, ऋषभ बैद, राकेश झाबक, योगेश लूनिया, रविन्द्र लूनिया, पवन पारख़, संजय मालू, दुष्यंत कोचर, अमन टाटिया, गौरव बरडिया, रौनक लूनिया, बंटी कोचर, धीरज चोपड़ा, निर्मल चोपड़ा, नितिन चोपड़ा, हेमंत लूनिया, उमेश कोचर, वैभव झाबक, राहुल लूनिया, प्रवेश सुराना, मनोज मालू, शुभ कोठारी, मोंटू चोपड़ा, वर्ष पींचा, रूपेश सुराना, राहुल बोथरा, यश सुराना, सम्यक सांखला, ऋतिक बरडिया, हर्ष गोलछा, जतिन लूनिया, सौरभ बरडिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 

 इसके बाद श्री धर्मरक्षक शांतिनाथ जैन मंडल द्वारा जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लूनिया भवन में आयोजित किया गया । रक्तदान महादान की गूंज के बीच में 63 यूनिट ब्लड का दान जैन समाज के लोगों द्वारा किया गया। अन्य समाज के लोगों द्वारा भी रक्तदान किया गया । जैन श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ भागचंद गोलछा ने रक्तदान को महादान बताते हुए  कहा की रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए, बल्कि रक्तदान के पश्चात शरीर में नया रक्त बनता है जो की लाभकारी रहता है। उक्त कार्यक्रम में श्री धर्मरक्षक शांतिनाथ जैन मंडल के युवा आदित्य छल्लानी, राहुल बोथरा, यश सुराना, शुभ कोठारी, ऋतिक बरडिया, मोहित बाफना, गौतम बाफना, हर्ष कोचर, उदित बरडिया, आदि पींचा, संभव कोचर, संयम कोचर आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। जानकारी जैन संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.