Media24Media.com: JEE Mains Total Questions

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label JEE Mains Total Questions. Show all posts
Showing posts with label JEE Mains Total Questions. Show all posts

JEE मेंस परीक्षा की तारीख घोषित, साल में 4 बार होगा एग्जाम

No comments Document Thumbnail

जेईई मेंस (JEE Mains Exam date declared) की परीक्षा तारीखों की घोषणा हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जेईई (मेन्स) 2021 की परीक्षाएं फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में चार सत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया है कि प्रथम सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी।





ममता को बड़ा झटका, TMC के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी का थामा दामन





रिजल्ट परीक्षा की अंतिम तिथि से 4 से 5 दिनों के बाद घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के मद्देनजर, जेईई (मेन्स) 2021 की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।





13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा (JEE Mains Exam)





निशंक ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में परीक्षाएं आयोजित होंगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा, B.Arch के लिए ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी।





75 प्रश्नों का देना होगा उत्तर





एनटीए ने तय किया है कि अभ्यर्थियों को इनमें 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे । 15 वैकल्पिक प्रश्न होंगे। मंत्री ने दावा किया कि यह विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा (JEE Mains Exam date declared) होगी। इससे पहले मंत्री ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने जेईई-मेंस को लेकर मिले सुझावों की समीक्षा की है और एनटीए को इन सुझावों पर सकारात्मक ढंग से विचार करने को कहा गया है। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय किये गए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.