Media24Media.com: IT Raid

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IT Raid. Show all posts
Showing posts with label IT Raid. Show all posts

IT Raid : पटाखा कारोबारी के ठिकानों पर IT का छापा , भिलाई में ठिकानों पर दबिश

No comments Document Thumbnail

 IT Raid :  छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की कार्रवाई लगातार जारी है. दीपावली के पहले भिलाई के सबसे बड़े पटाखा व्यापारी हुकुमचंद हिम्मतचंद के ठिकानों पर आईटी की टीम ने आज सुबह दबिश दी है.


सुबह 6 बजे से इंकम टैक्स के अधिकारी हुकुमचंद के ठिकानों पर पहुंचे हैं. हुकुमचंद गहलोत की दुकान, मकान, और गोदामों पर जांच की जा रही. बताया जा रहा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा टैक्स चोरी की शिकायत पर आईटी के अधिकारी यहां पहुंचे है. जांच टीम दस्तावेजों को खंगालने में जुटी है.




IT Raid : राइस मिलरों के ठिकानों में आयकर विभाग का छापा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कल देर रात केन्द्र सरकार की एक जांच एजेंसी ने मनोज सोनी, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम के रायपुर स्थित घर समेत दुर्ग, महासमुंद,बिलासपुर धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश दी। बता दें कि कोयला शराब के बाद अब आयकर विभाग ने तीसरे कारोबारी सेक्टर में कार्रवाई शुरू की है।


बताया गया कि राइस मिलर कैलाश दूंगा, रौशन चंद्राकार, पारस चोपड़ा महासमुंद, और आशीष लुंकड़ धमतरी के यहां भी एजेंसी की टीम ने दबिश दी। इस पूरे मामले में जांचअफसर ब्यौरा देने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।







IT Raids On BBC: दूसरे दिन भी इनकम टैक्स का सर्वे जारी

No comments Document Thumbnail

 IT Raids On BBC : बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मंगलवार से इनकम टैक्स का सर्वे जारी है। BBC के दफ्तरों में रात भर चलता रहा इनकम टैक्स सर्वे आज भी जारी रहने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस की तलाशी ली जा रही है। 


इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर आईटी के सर्वे के बाद से माहौल गर्म है। विपक्ष ने इसे तानाशाही बता रही है। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

बीबीसी का ट्वीट आया सामने

मामले को लेकर मंगलवार को बीबीसी प्रेस का ट्वीट भी सामने आया। ट्वीट में कहा गया कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

वहीं, टैक्स अधिकारियों का कहना है कि यह छापा नहीं बल्कि एक सर्वे है। सभी के फोन वापस कर दिए जाएंगे और कुछ घंटों बाद फोन और लैपटॉप वापस भी कर दिए गए। आयकर सूत्रों ने कहा कि उन्हें कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत थी। इसके लिए उनकी टीम ने बीबीसी कार्यालय का दौरा किया और यह केवल एक सर्वे है। कुछ जानकारी हाथ लगी थी उसी के चलते यह सर्वे किया जा रहा है।

बता दें कि ब्रॉडकास्टर की ओर से 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ दिनों बाद ये कार्रवाई हुई है। वहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबार संचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.