Media24Media.com: IPS and IAS officers transferred

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IPS and IAS officers transferred. Show all posts
Showing posts with label IPS and IAS officers transferred. Show all posts

छत्तीसगढ़ में तबादलों का सोमवार, 18 IPS समेत 17 IAS अफसरों का ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh government) ने सोमवार को 18 IPS समेत 17 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। छत्तीसगढ़ में 18 वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला हुआ है। भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के इन अफसरों में 2 IG, एक DIG और 9 पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी हैं। 8 जिलों में नए SP की तैनाती हो रही है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा को गुप्त वार्ता का IG बनाया गया है। उनकी जगह 2003 बैच के IPS ओपी पॉल को रायपुर का नया IG बनाकर बुलाया जा रहा है। पॉल अभी दुर्ग रेंज के IG हैं। पुलिस मुख्यालय में DIG के रूप में पदस्थ बीएस ध्रुव को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के बस्तर रेंज का DIG बनाकर जगदलपुर भेजा जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 19वीं वाहिनी बस्तर में सेनानी डीके गर्ग को सशस्त्र बल बिलासपुर रेंज का DIG बना दिया गया है।


सूरजपुर के नए SP होंगे रामकृष्ण साहू

आदेश के जरिए सरगुजा के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को हटाकर माना स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की चौथी बटालियन का सेनानी बनाया गया है। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक डीआर आंचला को भी छसबल की बालोद स्थित 14वीं बटालियन का सेनानी नियुक्त किया गया है। जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल अब जांजगीर-चांपा के SP होंगे। वहीं बलरामपुर के SP रामकृष्ण साहू को सूरजपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

अभिषेक पल्लव दुर्ग के पुलिस अधीक्षक नियुक्त 

जांजगीर-चांपा से अभिषेक पल्लव को बुलाकर दुर्ग जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं 14वीं बटालियन के सेनानी रहे मोहित गर्ग अब बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे। सूरजपुर की SP रहीं भावना गुप्ता को हटाकर सरगुजा का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। वहीं चौथी वाहिनी के सेनानी चंद्रमोहन सिंह को मुंगेली जिले का SP बनाकर भेजा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश अग्रवाल को जशपुर जिला पुलिस की कमान सौंपी गई है। सुकमा में एंटी नक्सल ऑपरेशन में एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अंजनेय वैष्णव अब बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक होंगे।

इन्हें भी मिला नया प्रभार

गृह विभाग ने दुर्ग कोतवाली के नगर पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार यादव को भानुप्रतापपुर का एडिशनल एसपी (ऑपरेशन) बना दिया है। रायगढ़ के सिटी एसपी योगेश कुमार पटेल को ASP (ऑपरेशन) बनाकर दंतेवाड़ा भेजा जा रहा है। जगदलपुर के सिटी एसपी रहे किरण गंगाराम चह्वाण को सुकमा जिले में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं अंबिकापुर में सिटी एसपी रहे पुष्कर शर्मा अब नारायणपुर में ASP (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

17 IAS अफसरों का तबादला

वहीं प्रदेश में प्रस्तावित पांच नए जिलों के गठन की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद आज सरकार ने पांच प्रस्तावित जिलों के लिए विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारियों यानी OSD की नियुक्ति कर दी है। इन जिलों में इसी महीने घोषित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भी शामिल है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को तबादलों का ये नया आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक 2013 बैच के IAS अफसर जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का OSD बनाया गया है। 2013 बैच के ही पीएस ध्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का OSD बनाकर भेजा जा रहा है। 


आदेश की कॉपी
आदेश की कॉपी

PS ध्रुव अभी समाज कल्याण विभाग में पदस्थ थे। मोहला-मानपुर-चौकी जिले के लिए 2014 बैच के एस जयवर्धन को भेजा जा रहा है। जयवर्धन अभी रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं 2015 बैच के IAS और स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव डी राहुल वैंकट को सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। 2015 बैच की IAS नूपुर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर दुर्ग की जिम्मेदारी से हटाकर सक्ती जिले का OSD बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है, इन पांचों अफसरों को तुरंत ही नवगठित जिलों में जाकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन अफसरों को वहां हो रहे प्रशासनिक विभाजन की देखरेख के साथ जिला कार्यालयों के लिए भवन  का भी चिन्हांकन करना है।

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर 

राज्य सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 17 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश से 2 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। 2013 बैच के गौरव सिंह को सूरजपुर से हटाकर मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मुंगेली कलेक्टर अजीत वसंत को नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त बना दिया गया है। सूरजपुर में 2012 की इफ्फत आरा को कलेक्टर बनाकर भेजा जा रहा है। वे अभी तक महानिरीक्षक पंजीयक और मुद्रांक की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। 

छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी

रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त के पद से एस जयवर्धन को हटाकर मोहला-मानपुर-चौकी भेज दिया गया है। ऐसे में 2018 बैच के IAS संबित मिश्रा को रायगढ़ नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। संबित मिश्रा अभी रायगढ़ जिले के ही धरमजयगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। वहीं अफसरों की जिम्मेदारियां बदली जा रही है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.