Media24Media.com: IED

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IED. Show all posts
Showing posts with label IED. Show all posts

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क खोदी, लगाई IED, लगाए बैनर पोस्टर…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में नक्सलियों ने तांडव मचा दिया। सड़क मार्ग को खोदने के साथ ही सड़क पर आईडी बम भी लगाया गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 26 मार्च की दरमियानी रात नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों के द्वारा पुलिस कैम्प कड़ेनार एवं कड़ियामेटा कड़ेमेटा के बीच ग्राम बुरगुम के पास में अज्ञात नक्सलियों के द्वारा मार्ग खोदकर बैनर लगा कर मार्ग को अवरुद्ध किया गया।

मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर नक्सलियों के द्वारा आईईडी भी लगाया गया था। पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक पर्चे को जब्त करने के साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में जवान शहीद

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ में 3 जवानों  के शहीद का मामला थमा नहीं था। इसी बीच प्रदेश के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। वही एक जवान की हालत गंभीर है। बताया जा रहा हैं कि सीएएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जिस दौरान माओवादियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। शहीद जवान का नाम संजय लकड़ा था। पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिला के ओरछा का हैं।


जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित ओरछा के बटुम इलाके में CAF, DRG की संयुक्त पार्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुचाने की कोशिश कि। सर्चिंग करते हुई पुलिस पार्टी इलाके में पहुंची तो हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा का पैर IED पर आ गया। जिससे जोर का घमाका हुआ।

ब्लास्ट के बाद आनन फानन में घायल जवानों को अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने संजय लकड़ा को मृत घोषित कर दिया, वही दूसरे जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। वही माओवादियों की खिलाफ ऑपरेशन जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.