Media24Media.com: ICC Ranking

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ICC Ranking. Show all posts
Showing posts with label ICC Ranking. Show all posts

ICC Ranking - टीम इंडिया से चंद घंटे में छीन लिया टेस्ट में नंबर-1 का ताज

No comments Document Thumbnail

ICC Ranking :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रैंकिंग हमेशा ही चर्चा का कारण होती है. हर हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में खिलाड़ियों की जगहों में बदलाव होता है, टीमों की रैंक ऊपर-नीचे होती है और इस पर फैंस भी खूब बातें करते हैं. सबको हर बुधवार का इंतजार होता है जब ICC हर फॉर्मेट के लिए ताजा रैंकिंग जारी करती है और इन दिनों इसमें भारतीय क्रिकेट टीम  का जलवा है, जो खिलाड़ि़यों की रैंकिंग से लेकर टीम रैंकिंग में भी दबदबा बनाए हुए है. लेकिन इस बार ICC ने भारतीय फैंस को गच्चा दे दिया और कुछ ही घंटों में उसे नंबर एक टेस्ट टीम बनाकर फिर दूसरे नंबर पर धकेल दिया.


बुधवार 15 फरवरी को ICC ने इस हफ्ते के लिए अपडेटेड रैंकिंग जारी की, जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों में दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं टीम रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला और भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गई. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले हफ्ते ही पहले टेस्ट मैच में हराया था और इसके चलते एक बार के लिए ये बदलाव सही भी लगा लेकिन रेटिंग पॉइंट्स में भारी बदलाव के कारण संदेह था.

देर शाम ये संदेह सही भी साबित हुआ, जब ICC ने फिर से रैंकिंग में बदलाव किया और अपनी वेबसाइट पर सही रैंकिंग को अपडेट कर दिया. असल में दोपहर करीब 1 बजे हुए बदलाव के बाद टीम इंडिया 115 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 111 पॉइंट्स बताए गए और उसे दूसरे स्थान पर दिखाया गया. इस अपडेट ने टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बना दिया.

ICC की इस गलती ने हर किसी को चौंका दिया और हर कोई यही समझ रहा था कि टीम इंडिया नंबर एक रैंक पर पहुंच गई है. यहां तक कि BCCI के सचिव जय शाह ने भी शाम के वक्त एक ट्वीट किया और टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बनने पर बधाई दी. उनका ये ट्वीट भी जाया ही साबित हुआ, क्योंकि तब तक हकीकत बदल गई थी और सिर्फ 6 घंटों के अंदर टीम इंडिया फिर से नंबर 2 हो गई.

सबसे बड़ी हैरानी इस बात की है कि ये रैंकिंग में गलती का ये पहला मामला नहीं है. पिछले महीने ही ICC ने बिल्कुल यही गलती की थी और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम बना दिया था. उस वक्त भी ICC ने 2 घंटों के अंदर इसमें बदलाव करते हुए स्थिति को साफ किया था. हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया के पास पहली रैंक हासिल करने का मौका है और इसके लिए उसे ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी.


ICC Ranking 2023 : ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग में वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया

No comments Document Thumbnail

ICC Ranking 2023 : टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के बाद यह कारनामा करने वाली दुनिया की अब तक की दूसरी टीम बनी है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारत ने टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। वनडे और टी-20 में पहले से भारतीय टीम नंबर-1 पोजीशन पर है। भारत के टेस्ट में 115 पाॅइंट्स हो गए है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 111 पाॅइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।


रैंकिंग कायम रखने के लिए जीतनी होगी सीरीज

भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज को 2-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतना होगा। नागपुर में भारत ने जैसा खेल दिखलाया है उससे यह काम खास मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। अब दोनों के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है।


वनडे में भारत ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक आगे

भारत वनडे रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक आगे है। भारत के 114 पॉइंट है, वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 112 अंक है। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के पॉइंट बराबर है ,लेकिन न्यूजीलैंड ने 29 और इंग्लैंड ने 33 मैच खेले है। इस वजह से न्यूजीलैंड ऊपर है।


कब अपडेट होती है टीम रैंकिंग?

ICC टीमों की रैंकिंग हर सीरीज के बाद अपडेट करता है। 14 फरवरी को वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई। जिसके बाद 15 फरवरी को टेस्ट टीम रैंकिंग अपडेट हुई। 1 अक्टूबर को हर साल ICC रैंकिंग का वार्षिक अपडेट होता है।

9 फरवरी से शुरू होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज

9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट भारत जीत चूका है। अब 17 से 21 फरवरी तक दूसरा, एक से 5 मार्च तक तीसरा और 9 से 13 मार्च तक चौथा टेस्ट होगा। फिर 17, 19 और 22 मार्च को 3 वनडे भी होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.