Media24Media.com: IAS

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label IAS. Show all posts
Showing posts with label IAS. Show all posts

Chhattisgarh : कई निगम कमिश्नर और जिला पंचायत CEO बदले, हुआ तबादला, देखिये लिस्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए है। ज़ारी आदेश के मुताबिक साल 2018 बैच के IAS संबित मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर को जिला पंचायत कोरबा के सीईओ के पद पर पदस्थित किया गया है।


वहीं राजनांदगांव के जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। अभिषेक कुमार जो अब तक नगर निगम अंबिकापुर में आयुक्त थे, उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इनके साथ ही कुल 7 IAS अफसरों का तबादला किया गया है।

देखिए पूरी सूची…



BIG NEWS : IAS रानू साहू पर आयकर विभाग का शिकंजा, चल रही छापेमारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ईडी ने छापेमारी की है. 5 सदस्यीय टीम सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है. टीम दिल्ली से फ्लाइट से पहुंचे रायपुर पहुंची इसके बाद रायपुर से कोरबा. ईडी की 5 सदस्यीय टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी आए हुए हैं जो घर के अंदर और बाहर तैनात हैं.




बता दें कि आईटी टीम की भी रायपुर,बिलासपुर के लोहा, पॉवर कोयला कारोबार से जुड़े 4 समूह के यहां छापे जारी है। उनके अलग-अलग 13 ठिकानों से एक करोड़ रुपए बरामद की है। उसमें से 40 लाख रुपए सीज किया है। इसके साथ ही इनके यहां से मिले ज्वेलरी की वैल्युएशन निकाला जा रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग के अलावा कच्चे में कैश ट्रांजेक्शन की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के यहां से जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले हैं, उनके द्वारा कैश में जमीन खरीदने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों तथा रेलवे ठेका से जुड़े ठेकेदारों द्वारा हवाला से लेन-देन करने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। 

इन लोगों द्वारा कच्चे में लेन-देन की राशि हवाला के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने की जानकारी आयकर अफसरों को मिली है। वही आयकर टीम ने मंगलवार को मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी तथा दुर्ग, धमतरी, महासमुंद तथा बिलासपुर में आधा दर्जन से ज्यादा राइस मिलरों के 16 ठिकानों में छापे की कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई की जद में छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा भी आए हैं। अब तक की छापे की कार्रवाई में आईटी की टीम ने दो करोड़ रुपए बरामद की है, इनमें से 40 लाख रुपए सीज किया है।

IAS अमिताभ जैन और IPS रवि सिन्हा केंद्र के लिए इम्पैनल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain News) भारत सरकार में सचिव के पद पर इम्पेनल हुए है। भारत सरकार ने 89 बैच के आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें राज्य के मुख्य सचिव का नाम शामिल है।





इसी तरह छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा (IPS Ravi Sinha) को डीजी के पद पर इम्पेनल किया गया है। वह 88 बैच के आईपीएस हैं। राज्य निर्माण के बाद 2002 में डेपुटेशन पर केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर गए थे।





ब्रेकिंग- 3rd ट्रायल के नतीजे के बाद ही छत्तीसगढ़ में होगा Covaccine का इस्तेमाल, T.S. Singhdeo बोले- नहीं डाल सकता जनता को रिस्क में





इसके बाद से वह वापिस नहीं लौटे है। बता दें कि केंद्र में इम्पेनल होने के बाद डेपुटेशन पर आने पर वर्तमान पद के अनुरूप पदस्थापना की जाती है। अगर मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain News)के केंद्र में डेपुटेशन पर जाने पर सिकरेट्री की पोस्टिंग मिलेगी।





हालांकि छत्तीसगढ से चार आईएएस अभी तक सिकरेट्री के लिए इम्पेनल हो चुके हैं। लेकिन, अभी तक सिकरेट्री बनने का किसी आईएएस को मौका नहीं मिला है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.