Media24Media.com: Hyderabad suicide news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Hyderabad suicide news. Show all posts
Showing posts with label Hyderabad suicide news. Show all posts

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने सामूहिक रूप से मौत को लगाया गले, आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया कदम!

No comments Document Thumbnail

हैदराबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार के 4 लोगों ने सामूहिक रूप से मौत को गले लगा (mass suicide by hanging) लिया। परिवार के चारों सदस्यों ने झील में कूदकर खुदकुशी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि रंगा रेड्डी जिले के कुर्लगुडा की एक झील में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों ने कूदकर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान कुद्दुस पाशा (उम्र 37), फातिमा (उम्र 28), मेहर (उम्र 9), फिरदौस बेगम (उम्र 6) के रूप में हुई है। सभी के शव को झील से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस को शक है कि झील में कूदने से पहले सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। स्थानीय लोगों ने जब झील में उन्हें डूबते हुए देखा, तो मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कुद्दुस पाशा और मेहर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

आर्थिक तंगी बनी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भेज दिया गया है। रिश्तेदारों का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कुद्दुस ने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे, जिन्हें वह चुका नहीं पा रहा था। खुदकुशी से कुछ घंटे पहले उन्होंने एक रिश्तेदार से 10 हजार रुपये उधार मांगें थे।

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।   

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.