Media24Media.com: Home Minister Vijay Sharma

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Home Minister Vijay Sharma. Show all posts
Showing posts with label Home Minister Vijay Sharma. Show all posts

नक्सलियों ने बहुत दर्द दिया है, एक-एक दर्द का हिसाब लेंगे : गृहमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने कम्प्यूटर, लैब स्मार्ट क्लास समेत कई तकनीकी कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने नक्सवालद पर निशाना साध। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र के लोगों और समाज को बहुत दर्द दिया है। उस एक-एक दर्द का हिसाब लेना होगा।


उन्होंने कहा कि नक्सली मुद्दे पर पिछली सरकार तो कंप्रोमाइज करती रही है, लेकिन भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार पूरी सख्ती के साथ नक्सलवाद पर कार्रवाई करेगी। इस समस्या को जड़मूल से समाप्त करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाओं से पूरा प्रदेश आहत है। गृहमंत्री बनने के बाद उन्होंने नक्सली घटना से पीड़ित कुछ परिवारों और जवानों से मुलाकात कर बात की। उनकी बातों से पता चला कि नक्सलियों के अंदर एक अजीब सी सनक है। मुझे कोई बताए कि वो चाहते क्या हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्र के युवा और लोगों से बात करने पर पता चला कि उनकी चाहतें भी आम लोगों की तरह हैं। वहां युवा अमेरिका में पढ़ाई करने जाना चाहते हैं। टीवी में अपनी कला को दिखाना चाहते हैं, लेकिन नक्सलियों ने उन्हें मानो बांध सा दिया है। उन्होंने इस समाज को बहुत दर्द दिया है और इस पूरे दर्द का हिसाब लेना होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.