Media24Media.com: Heavy Rain Alert

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Heavy Rain Alert. Show all posts
Showing posts with label Heavy Rain Alert. Show all posts

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 Heavy Rain Alert: मानसूनी तंत्र के चलते अगले चार दिनों में छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। विशेषकर सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में तो अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बलरामपुर व कोरबा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़,सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व जांजगीर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का च्कर्यी चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर शिवपुरी, सीधी, रांची और निम्न दाब के केंद्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। रुक रुक कर बारिश होने के कारण मौसम में थोड़ी ठंडकता रही तथा रायपुर का अधिकतम 1.9 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अभी तक की स्थिति में बारिश की काफी अच्छी हुई है और सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा है। अभी अगस्त के बचे हुए दिनों में भी अच्छी बारिश के आसार है। शुक्रवार को कांकेर जिला के दुर्गकोंडल में सर्वाधिक 9 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में आज प्रचंड रूप दिखाएगा मानसून, अतिभारी बारिश की चेतावनी

No comments Document Thumbnail

 Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर दिनभर रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम भी ठंडा हो गया है। इसके वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर तीन संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है।


आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आज शुक्रवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दें कि इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश हो रही है। 

इसके वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। गांवों में बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे पुलों के टूटने या फिर जलभराव की वजह से ग्रामीणों की आवाजाही भी बंद हो रही है। प्रदेशभर में बारिश की वजह से अब ठंड भी बढ़ने लगी है। 

Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी से भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

Heavy Rain Alert :  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी  तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भरी बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है।


प्रदेश में मानसूनी तंत्र अब और मजबूत हो गया है और अच्छी बारिश के आसार है। एक जून से लेकर 29 जुलाई तक प्रदेश में 487 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 11 फीसद कम है। रायपुर जिले में 634.7 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 29 फीसद ज्यादा है। प्रदेश में अब वर्षा की स्थिति सुधरेगी।

सरगुजा संभाग में अब तक कम बारिश की वजह से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी लेकिन मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत दिए हैं इधर बीते दिनों रायपुर में हुई बारिश से होने वाली दिक्कते दूसरे दिन भी जारी रही। जलभराव की वजह से राजधानी के सेजबहार और दतरेंगा इलाके के ग्रामीणों के लिए राहत और बचाव का काम शनिवार को भी जारी रहा जबकि नगर निगम की टीम भी निचले इलाकों से पानी बाहर निकालने की कोशिश में लगी रही।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा  ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर ओडिसा और उससे लगे तटीय पश्चिम बंगाल के उपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।


Heavy Rain Alert: ओडिशा में मंडरा रहा चक्रवात का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

Heavy Rain Alert: मौसम के मिजाज बदलने के बाद बीते एक सप्ताह से देश के कई राज्यों में ओले गिरने के साथ ही भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के बीच ओडिसा में चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है जिससे भारी तबाही हो सकती है । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 6 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है, जिसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की।


Heavy Rain Alert: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 6 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि मौसम प्रणाली के प्रभाव में, अगले 48 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। नवीन पटनायक ने राज्य के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा।

उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को यदि आवश्यक हो तो चक्रवात आश्रयों में स्थानांतरित करने और चक्रवात के बाद राहत और बहाली कार्यों के लिए योजना तैयार करने के निर्देश जारी किए। पटनायक ने मुख्य सचिव पीके जेना से नियमित रूप से स्थिति की समीक्षा करने और विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू को सभी विभागों और जिलों के साथ समन्वय से काम करने को कहा। भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने अभी तक किसी चक्रवात की भविष्यवाणी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि कम दबाव वाले क्षेत्र को चक्रवात बनने से पहले डिप्रेशन और फिर गहरे दबाव में विकसित होना होगा। पटनायक ने मुख्य सचिव पीके जेना ने कहा कि राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि राज्य में चक्रवात आने पर एक भी जनहानि न हो। उन्होंने कहा कि 18 तटीय और आसपास के जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है और चक्रवात आश्रय स्थल तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की कुल 17 टीमों और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 20 टीमों को तैयार रखा गया है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.