Media24Media.com: Har Ghar Tiranga

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Har Ghar Tiranga. Show all posts
Showing posts with label Har Ghar Tiranga. Show all posts

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की आज से शुरुआत, निकलेगी सांसदों की बाइक रैली

No comments Document Thumbnail

 Har Ghar Tiranga : स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया। हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।


13 अगस्त को सांसदों और मंत्रियों की तिरंगा बाइक रैली
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस साल, इस पहल में देश भर में 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा अभियान को और बढ़ावा देने के लिए 13 अगस्त को सांसदों और अन्य मंत्रियों की भागीदारी वाली तिरंगा बाइक रैली आयोजित की जाएगी। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है।

तिरंगा के साथ यहां अपलोड करें सेल्फी
उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था। तब 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 6 करोड़ लोगों ने ध्वज के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड की। 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं।

कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
उन्होंने कहा कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख उद्योग भागीदार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेलवे, नागरिक उड्डयन क्षेत्र, भारतीय सशस्त्र बल और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) भी सूचना के प्रसार और अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। देशभर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर झंडे के उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, तिरंगा के विकास पर प्रदर्शनी, फ्लैश मॉब और तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य आकर्षण संसद सदस्यों की विशेष तिरंगा बाइक रैली होगी। यह 13 अगस्त को सुबह 8 बजे दिल्ली में आयोजित की जाएगी। यह रैली भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली से शुरू होगी और इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होगी।

Har Ghar Tiranga : PM Modi ने देशवासियों से की डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाने की अपील

No comments Document Thumbnail

Har Ghar Tiranga :  भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस में अब बस दो दिन का समय बचा है। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाकर 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। इसी के साथ उन्होंने एक ट्वीट के जरिये लोगों से अपने अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने की अपील भी की है। पीएम ने लिखा, '#हरघरतिरंगा आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।


600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) (Confederation of All India Traders (CAIT)) का अनुमान है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ (‘Har Ghar Tiranga Abhiyan’) से इस वर्ष देशभर में करीब 35 करोड़ तिरंगे झंडे की बिक्री होगी, जिससे लगभग 600 करोड़ रुपये का व्यापार (600 crore business) होगा। पिछले वर्ष इस अभियान से लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

कैट ने रविवार को देशभर के व्यापारियों से अपनी दुकानों एवं घरों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज जरूर लगाने और अपने कर्मचारियों को भी तिरंगे झंडे वितरित करने की अपील की है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि राष्ट्रभक्ति एवं स्व-रोजगार से जुड़े इस अभियान ने पूरे देश में लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के साथ को-आपरेटिव व्यापार की बड़ी संभावनाएं खोल दी हैं।

Har Ghar Tiranga: अब घर-घर फहरेगा तिरंगा, 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान

No comments Document Thumbnail

 Har Ghar Tiranga:  लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए, भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर भौतिक रूप से तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने एचजीटी वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की। डाक विभाग (डीओपी) ने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया और देश के सुदूर कोने तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की।


इस उत्साह और देशभक्ति को जारी रखने के लिए, सरकार 13-15 अगस्त, 2023 के बीच हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। देश में 1.6 लाख डाकघरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाने और अभियान के तहत देश के सभी डाकघरों में झंडों की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है।

डाकघरों में झंडों की बिक्री जल्द ही शुरू हो जाएगी और नागरिक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर झंडा खरीद सकते हैं। नागरिक इस विभाग की ई-पोस्टऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकेंगे।

राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम से नागरिकों को जोड़ने के लिए डाकघर कई जागरूकता गतिविधियां (जनभागीदारी कार्यक्रम) भी आयोजित करेगा। नागरिक इन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और न्यू इंडिया की इस महान पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

नागरिक अपने घरों और कार्यालयों पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ले सकते हैं और हैशटैग (#IndiaPost4Tirnga, #HarGharTirnga, #HarDilTirnga) के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.