Media24Media.com: HPCommonManIssues

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label HPCommonManIssues. Show all posts
Showing posts with label HPCommonManIssues. Show all posts

खत्म हुआ इंतजार- इस तारीख से अपनी 100% सीट केपेसिटी से खुलेंगे मूवी हॉल, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। पूरे देश में अब सभी शहरों में सिनेमा हॉल (Cinema hall open from 1Feb) पूरी तरह से खोले जा सकेंगे, यानि अपनी 100 % सीट क्षमता के साथ। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने आज 1 फरवरी से सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भी SOP जारी कर दिया है। बीते साल Covid-19 महामारी के कारण (Cinema Hall open News) को बंद कर दिया गया था।





सिनेमाघरों में लागू होंगे ये नियम(Cinema hall open from 1Feb)





  • सभागार और आम क्षेत्रों में कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य
  • सिनेमाघरों में प्रवेश करने वाले लोगों का मास्क लगाना अनिवार्य
  • सिनेमाहॉल के प्रवेश करने वाले और बाहर निकालने वाले हर द्वार पर लोगों के लिए सैनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य
  • सिनेमा हॉल में थूकना वर्जित
  • सिनेमाघरों में आने वाले लोगों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य
  • यह सभी नियम 1 फरवरी से लागू होंगे और 100% कैपिसिटी के साथ सिनेमा हॉल कार्य करेंगे.
  • इनके अलावा पार्किंग लॉट्स और सिनेमा हॉल के आसपास भीड़ पर नियंत्रण करने के आदेश भी दिए गए है।




Read More News- पूर्व मंत्री की बहू और पोती की बेडरूम के दीवान में मिली लाश





पार्किंग में भी सोशल डिस्टेंसिंग





पार्किंग में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही लिफ्ट में भी ज्यादा लोगों का साथ में जाना वर्जित होगा। सिनेमा हॉल (Cinema hall open from 1Feb) के कॉमन एरिया, लॉबी और वाशरूम के बाहर इंटरवल के समय भीड़ इक्कट्ठा होना भी वर्जित होगा। इंटरवल में दर्शकों को अपनी सीट ना छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। साथ ही लंबे इंटरवल भी रखे जाएंगे, जिससे नियमों के अनुसार अलग-अलग सीटों पर बैठे लोगों को ऑडिटोरिम में मूवमेंट करने में आसानी हो।





हाल ही में 50 फीसदी की मिली थी अनुमति





इस हफ्ते की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने नए कोविड-19 दिशानिर्देश जारी किए थे, जिसके तहत स्विमिंग पूल सभी के लिए खोले जा सकते हैं और सिनेमा हॉलों ( Cinema Hall ) में बैठने की क्षमता 50 प्रतिशत से अधिक होने की अनुमति दी गई थी और कहा था कि संबंधित मंत्रालय इसके लिए SOP जारी करेंगे।





I&B मंत्रालय ने सिनेमाघरों को पार्किंग और परिसर के बाहर भीड़ प्रबंधन के लिए सही कदम उठाने के लिए कहा है और लिफ्ट में लोगों की संख्या को भी सीमित कर दिया जाए। मल्टीप्लेक्सों को सुझाव दिया गया है कि इस दौरान सामान्य क्षेत्र, लॉबी और वॉशरूम में भीड़भाड़ से बचने के लिए लोगों को जमा न होने दें।


20 माह की बच्ची दे गई 5 लोगों को जीवनदान, बनी अब तक की सबसे कम उम्र की "कैडेवर डोनर"

No comments Document Thumbnail

कहते हैं दान करना पुण्य का काम होता है। वैसे दान कई प्रकार के होते हैं लेकिन अंगों का दान करना महादान होता है। 20 माह की बच्ची ‘धनिष्ठा’ (Dhanishta Cadaver Donor) ने कैडेवर डोनेट करके पांच लोगों को जीवनदान दिया है। उसने दुनिया को अलविदा कहने से पहले ये बड़ा काम कर दिखाया। वह आज सबसे कम उम्र की कैडेवर डोनर भी बन गई है।उसकी वजह से पांच लोगों के घरों में कई दिनों के बाद फिर से खुशियां वापस लौटकर आई हैं। जिस किसी को भी इस मासूम बच्ची के बारें में पता चला रहा है। वो जी भरकर उसे और उसके मम्मी-पापा को दुवाएं दे रहा है।





जानकारी के मुताबिक 20 महीने की धनिष्ठा दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थी। वह 8 जनवरी को खेलते समय अपने घर की पहली मंजिल से नीचे गिर गई थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे होश में लाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसने आंखें नहीं खोलीं।उसे 11 जनवरी को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। दिमाग के अलावा धनिष्ठा के सारे अंग सही से काम कर रहे थे।





5 महत्वपूर्ण अंगों का किया दान





ऐसी स्थिति में उसके परिजनों पिता अशीष कुमार और मां बबिता ने उसके अंग दान करने का निर्णय लिया। धनिष्ठा के इन अंगों को पांच रोगियों की बॉडी में किया गया प्रत्यारोपित धनिष्ठा का दिल, लिवर, दोनों किडनी और कॉर्निया सर गंगाराम अस्पताल ने निकाल कर पांच रोगियों में प्रत्यारोपित कर दिया। धनिष्ठा (Dhanishta Cadaver Donor) ने मरने के बाद भी पांच लोगों अपने अंग देकर उन्हें नया जीवन दे गई। अपने चेहरे की मुस्कान उन पांच लोगों के चेहरे पर छोड़कर चली गई।





माता-पिता ने दिखाई हिम्मत





पैरेंट्स के लिए बेहद कठिन थे वो पल धनिष्ठा के पिता और माता ने अंगदान को लेकर अस्पताल के अधिकारियों से बात की थी। दुखी होने के बावजूद ये फैसला लेना बेहद मुश्किल है।धनिष्ठा के पिता आशीष के मुताबिक “हमने अस्पताल में रहते हुए कई ऐसे मरीज़ देखे जिन्हे अंगों की सख्त आवश्यकता थी। हांलाकि हम अपनी धनिष्ठा को खो चुके थे लेकिन हमने सोचा की अंगदान से उसके अंग न ही सिर्फ मरीज़ों में जिन्दा रहेंगे, बल्कि उनकी जान बचाने में भी मददगार साबित होंगे।”





टीकाकरण अभियान भारत में शुरू, प्रदेश में तुलसा तांडी को दी गई पहली खुराक





जानिए कैडर डोनर (Dhanishta Cadaver Donor) किसे कहते हैं और कौन-कौन से लोग कैडर डोनेट कर सकते हैं?





कैडेवर डोनर उसे कहते हैं जो शरीर के पांच जरूरी अंगों का दान करता है। ये अंग हैं- दिल, लिवर, दोनों किडनी और आंखों की कॉर्निया।डोनर होने के लिए जरूरी है कि मरीज ब्रेन डेड हो। इसके लिए परिजनों की अनुमति चाहिए होती है। आमतौर पर दानदाता और रिसीवर का नाम गोपनीय रखा जाता है।लेकिन परिजन चाहे तो दानदाता का नाम उजागर कर सकता है।भारत में पहले लोग इस तरह से अंगों को दान करने से हिचकते थे लेकिन अब पिछले कुछ सालों में अंगदान की परंपरा में तेजी आई है। लोग खुद आगे आकर अपने अंग दान करते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.