Media24Media.com: HM Sahu said that Ani forest demonstration area will become the standard for entire state

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label HM Sahu said that Ani forest demonstration area will become the standard for entire state. Show all posts
Showing posts with label HM Sahu said that Ani forest demonstration area will become the standard for entire state. Show all posts

पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

No comments Document Thumbnail

गृहमंत्री और कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के आनी गांव में पौधारोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र की शुरुआत की। गृहमंत्री ने बरगद का पौधा और सांसद ज्योत्सना महंत ने पीपल का पौधा लगाया। इसी तरह सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में अलग-अलग पौधों का रोपण कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम पंचायत आनी के कुल 26 एकड़ क्षेत्र में गौठान चारागाह के अलावा 21 एकड़ क्षेत्रफल को प्रदर्शन-वन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।









बता दें कि CM भूपेश बघेल के मन मुताबिक मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत सभी जिला मुख्यालयों के आस-पास वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविवार को प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बनाए जा रहे वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र आनी की अलग ही पहचान बनेगी। फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी की तैयारी अपने आप में एक अभिनव पहल है। आने वाले समय में कोरिया का यह वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए मानक बनेगा।









मंत्री साहू ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया, उद्यानिकी और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से तैयार होने वाले इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में फलोद्यान के साथ वनोपज और इमारती और जलाऊ लकड़ी के रूप में आय के नए स्त्रोत बनेंगे। गृह मंत्री साहू वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र से लगे गौठान पहुंचकर गौ पूजा की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाए गए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ भी किया।









उन्होंने गौठान में स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद और कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के तत्वाधान में बनाए गए कृषक उत्पाद संगठन के स्टाल में जिले के किसानों द्वारा बनाए जा रहे मानक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी और मौके पर उपस्थित 5 किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का पैकेट प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे हस्तशिल्प और अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों का भी अवलोकन किया।









मंत्री साहू ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों और उससे होने वाली लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मन मुताबिक राज्य के हर गौठान भविष्य में लघु और कुटीर उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित होगा।





फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, 17 लोगों की मौत





75 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन





गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरिया जिले के दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह में जिले की जनता को 6 करोड़ 77 लाख 98 हजार रूपये की लागत से 75 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 4 करोड़ 3 लाख 47 हजार रूपये की लागत के 46 कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 74 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरिया जिले के समेकित विकास के लिए संकल्पित है। आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं ले जाने और सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है।









गृहमंत्री के लोकार्पित कार्यों में मुख्य रूप से 2 करोड़ 18 लाख रूपये के 20 मवेशी आश्रय स्थल, लगभग 80 लाख रूपये के पहुंच मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण, 20 लाख रूपये के नवीन ग्राम पंचायत सह उचित मूल्य दुकान, 12 लाख रूपये से ज्यादा की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर शामिल हैं।









इस अवसर पर कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो, संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.