Media24Media.com: Gujarat accident news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Gujarat accident news. Show all posts
Showing posts with label Gujarat accident news. Show all posts

ट्रैक्टर और कार के बीच भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत, 2 घायल

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला गुजरात के बनासकांठा जिले का है, जहां ट्रैक्टर और कार के बीच भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल  हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार हुए 4 लोग एक ही परिवार के थे, जो कार में सवार थे। जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रैक्टर का चालक था।

पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पवादासन गांव के पास धनेड़ा और थराड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। कार में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे, जो राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 7 साल की बच्ची और उसके 5 साल के भाई, उसके चाचा और दादा की मौत हो गई। जबकि बच्ची की मां और दादी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पैतृक गांव जा रहे थे मृतक

पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक हवा में उछल गया और सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले के धनेड़ा तालुका से कार से परिवार के 6 लोग करीब 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। 

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.