Media24Media.com: Government salt found near the drain

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Government salt found near the drain. Show all posts
Showing posts with label Government salt found near the drain. Show all posts

नाले के पास बड़ी मात्रा मिला सरकारी नमक, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

अमृत नमक योजना के तहत रियायती दर पर वितरण के लिए आए नमक के नाले के पास लावारिस पाए जाने के मामले पर कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दे दिए हैं। कलेक्टर साहू ने स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित और सोशल मीडिया में चल रही खबरों पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच करने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देश दिया है। 


मामले में जांच रिपोर्ट 2 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी खाद्य अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के खाद्य निरीक्षक और राशन दुकान संचालक पर भी जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। 


बता दें कि शासकीय योजना के तहत हितग्राहियों को वितरण के लिए उचित मूल्य की दुकानों में भंडारित किए जाने वाले नमक की लगभग 10 बोरियां इमलीडुग्गु बस्ती में गौ माता चौक के पास के नाले के किनारे मिली थी। इस बारे में स्थानीय अखबारों और सोशल मीडिया माध्यमों में खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.