Media24Media.com: Gaupujan in Mahasamund

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Gaupujan in Mahasamund. Show all posts
Showing posts with label Gaupujan in Mahasamund. Show all posts

गोठान और कलेक्टर बंगला में हुआ गौपूजन, खिलाई गई खिचड़ी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। इस बार गोवर्धन पूजा तिहार महासमुंद ज़िले के गोठनों में पारंपरिक  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलेक्टर डोमन सिंह महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बेमचा और बागबाहरा के ग्राम बीकेबाहरा के गोठान में गोवर्धन पूजा किए और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर ज़िले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पाती का वाचन किया। 

ग्राम बेमचा में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सावित्री चंद्राकर, संगठन पदाधिकारी डॉ. रश्मि चंद्राकर सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.आलोक  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व   भागवत जायसवाल, सी.ई.ओ.जनपद  शशिकांत कुर्रे और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा की गई उसके बाद गाय की पूजा कर सोहाई पहनाकर खिचड़ी खिलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गौठान में उपस्थित ग्रामीणों से सौहार्दपूर्वक चर्चा की गई, जिसमे ग्राम में आंगनबाडी भवन, सीसी रोड निर्माण और ग्राम के विकास पर चर्चा की गई। 

गोठनों में मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार 

पहली बार ग्रामीण गोठनों में गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया गया।  जिले के मॉडल गोठनों के अलावा उन गोठनों में भी त्योहार मनाया गया जहां मवेशी रह रहे हैं और समिति अपना काम कर रही है। गोठनों में गोवंशों की पूजा अर्चना की । 

गौमाता को खिलाई खिचड़ी

कलेक्टर ने नगर पालिका महासमुंद के कांजीहाउस और आवारा पशुओं के सुरक्षित परिवेश के लिए बनाए गए एक्सटेंशन कांजीहाउस में जाकर  गौमता का पूजन और खिचड़ी भोज कराया गया। यहां शहर की जनता भी बड़ी संख्या में गौ पूजा के लिए आ रही है। इससे पहले कलेक्टर ने अपने निवास पर गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.